फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur: एसएएफ हवलदार की अचानक मौत, ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर नेपानगर अस्पताल में तोड़ा दम

Wed, 23 Jul 2025 08:42 AM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

MP: हवलदार कैलाश धुर्वे को अचानक घबराहट और उल्टी की शिकायत होने लगी। जैसे ही इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को मिली, परिक्षेत्र नावरा के रेंजर पुष्पेंद्र जादौन वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल नेपानगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान सुबह करीब 5 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नावरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत बाकड़ी वन चौकी में तैनात विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के एक हवलदार की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 58 वर्षीय हवलदार कैलाश धुर्वे के रूप में हुई है, जिनकी चार दिन पहले ही छिंदवाड़ा से यहां पदस्थापना हुई थी।

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात लगभग 3 बजे हवलदार कैलाश धुर्वे को अचानक घबराहट और उल्टी की शिकायत होने लगी। जैसे ही इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को मिली, परिक्षेत्र नावरा के रेंजर पुष्पेंद्र जादौन वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल नेपानगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान सुबह करीब 5 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: मध्य प्रदेश में 15 साल की नाबालिग का कीचड़ में प्रसव...दर्द, लापरवाही और मानवता की अनकही कहानी

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों को सूचना दी गई। मंगलवार को परिजन छिंदवाड़ा से नेपानगर पहुंचे और उनकी उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए छिंदवाड़ा रवाना किया गया।

रेंजर पुष्पेंद्र जादौन ने बताया कि हवलदार धुर्वे को हाल ही में बाकड़ी वन चौकी में तैनात किया गया था। उनकी पोस्टिंग के बदले वहां तैनात एक अन्य जवान का तबादला छिंदवाड़ा हुआ था। प्राथमिक जांच और डॉक्टरों के अनुसार, हवलदार धुर्वे की मौत हृदयाघात (अटैक) से हुई बताई जा रही है। वन विभाग और एसएएफ के अधिकारी घटना की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें