फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur News: सगाई से 19 दिन पहले मौत! बुरहानपुर में निकिता हत्याकांड पर उबाल, आरोपी को फांसी की मांग

Wed, 18 Mar 2026 10:01 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

बुरहानपुर में 23 वर्षीय निकिता सुरागे की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोपी पर पूर्व नियोक्ता होने का आरोप है। सगाई से पहले हुई इस वारदात पर लोगों में आक्रोश है। परिजनों ने प्रदर्शन कर आरोपी को कड़ी सजा और अवैध निर्माण तोड़ने की मांग की। 
विज्ञापन
लोगों ने विरोध जताते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग की है।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुरहानपुर शहर के आलमगंज मालीवाड़ा इलाके में हुई 23 वर्षीय निकिता सुरागे की हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। एक उभरती हुई फर्नीचर डिज़ाइनर, जिसके सपनों की उड़ान अभी शुरू ही हुई थी, उसकी जिंदगी एक खौफनाक वारदात में खत्म हो गई। सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि निकिता की सगाई महज 19 दिन बाद होने वाली थी।

विज्ञापन


आरोप फर्नीचर दुकान संचालक अर्जुन सुगंधी पर है, जिसके यहां निकिता करीब एक साल से काम कर रही थी। जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले उसने वहां काम करना बंद कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी उसे लगातार परेशान कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने फोन कर निकिता को अपने घर बुलाया, जहां विवाद के बाद उस पर जानलेवा हमला किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़ें- Indore Fire Tragedy: एक साथ जलीं सात चिताएं, बिहार के सेठिया परिवार के छह लोगों की अंत्येष्टि भी हुई इंदौर में
विज्ञापन


इस जघन्य घटना के विरोध में शहर में आक्रोश फूट पड़ा है। बुधवार को बड़ी संख्या में परिजन और समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। साथ ही आरोपी के अवैध निर्माण को तत्काल तोड़ने की भी मांग उठाई गई, ताकि सख्त कार्रवाई का संदेश समाज में जाए।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि निकिता के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उसकी मां घरों में काम कर परिवार का गुजारा करती है। ऐसे में निकिता ही परिवार की मुख्य सहारा थी। उसकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। शहर में इस घटना को लेकर भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द और सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र हो सकता है। 

 

लोगों ने विरोध जताते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग की है।

 

लोगों ने विरोध जताते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग की है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें