फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

“मैं पागल नहीं हूं साहब, मेरा हक दिला दीजिए”: कलेक्टर के सामने जमकर रोई महिला, जेठ पर संपत्ति कब्जाने का आरोप

Fri, 13 Nov 2026 04:08 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
विज्ञापन
बुरहानपुर कलेक्टर विवेक कुमार से गुहार लगाने पहुंची थी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

“क्या सबको मैं पागल दिखाई देती हूं... मैं पागल नहीं हूं साहब।” ये शब्द हैं उस महिला के, जो अपनी संपत्ति वापस पाने के लिए कलेक्टर के सामने गुहार लगाने पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि उसके जेठ ने उसके पति के नाम पर लोन लेकर उसकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया है। दो बच्चों की मां महिला का कहना है कि वह लोन की राशि भी चुकाने को तैयार है, लेकिन उसे उसकी संपत्ति वापस दिलाई जाए। कलेक्टर विवेक कुमार के सामने अपनी पीड़ा बताते हुए महिला भावुक हो गई और सिसक-सिसककर रोने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने सिटी मजिस्ट्रेट तपिश पांडे को दो दिन में जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त आज, 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में आएंगे 1500-1500 रुपये

वडोदरा से बुरहानपुर पहुंची महिला, कलेक्टर के सामने बयां किया दर्द
बुरहानपुर की सलीम कॉलोनी में रहने वाली कामिनी लक्ष्मण राव महाले अपनी फरियाद लेकर कलेक्टर विवेक कुमार के पास पहुंची थीं। बातचीत के दौरान कलेक्टर ने जब उनसे पूछा कि वह कहां से आई हैं, तो महिला ने बताया कि वह गुजरात के वडोदरा से आई हैं। वापस कैसे जाएंगी, इस पर उन्होंने पैसेंजर ट्रेन या ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से सूरत और वहां से जाने की बात कही। इसके बाद महिला ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि परिवार और आसपास के लोग उन्हें बार-बार पागल कहते हैं, जबकि वह मानसिक रूप से ठीक हैं। यह कहते हुए महिला भावुक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेठ पर संपत्ति कब्जाने और पति के नाम पर लोन लेने का आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि उसके जेठ ने उसके पति के माध्यम से प्राइवेट कंपनी और बैंक से लोन लिया और उसकी संपत्ति पर कब्जा जमा लिया। महिला का कहना है कि इस पूरे मामले में पड़ोस की एक महिला द्वारा भी उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। उसके दो बच्चे हैं और वह अपनी संपत्ति वापस चाहती है। महिला ने कलेक्टर से गुहार लगाई कि साहब, मुझे मेरी संपत्ति वापस दिला दीजिए। लोन की राशि भी मैं भरने को तैयार हूं, लेकिन मुझे मेरा हक मिलना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें