फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बुरहानपुर की सुबह दुआओं से रोशन, एक लाख लोगों ने अदा की ईद की नमाज

Sat, 07 Jun 2025 10:37 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बुरहानपुर

सार

बुरहानपुर में ईद-उल-अजहा के दिन एक बहुत ही खास नज़ारा देखने को मिला। यहां एक लाख से ज़्यादा मुस्लिम लोगों ने मिलकर नमाज़ पढ़ी। शाही ईदगाह से लेकर आसपास की सड़कों तक लोग सिर झुकाकर दुआ मांगते नजर आए। पूरे शहर का माहौल दुआओं और अमन-शांति की कामनाओं से भर गया।
 
विज्ञापन
बुरहानपुर में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने पढ़ी ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद-उल-अजहा के अवसर पर बुरहानपुर में आस्था और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। जिले की प्रमुख ईदगाहों में एक लाख से अधिक मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज़ अदा की। सबसे बड़ी भीड़ सिंधिबस्ती की शाही ईदगाह में देखी गई, जहां नमाज़ियों की कतारें ईदगाह से लेकर एक किलोमीटर तक सड़कों पर फैली रहीं।
विज्ञापन



सुबह से ही लोग बड़ी संख्या में ईदगाह की ओर निकल पड़े थे। नमाज़ से पहले इमाम साहब ने देश और प्रदेश में अमन-शांति के लिए दुआ मांगी। नमाज़ के दौरान पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 20 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 9 जून से ग्वालियर-चंबल में लू चलने की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की चार प्रमुख ईदगाहों में अलग-अलग समय पर नमाज़ का आयोजन किया गया। लेकिन हर जगह एक जैसी श्रद्धा, एक जैसा उत्साह और एक जैसा भाईचारा देखने को मिला। बुरहानपुर में आज सुबह से ही ईद की खुशियों का सैलाब उमड़ पड़ा, जिसने शहर को एक रंग में रंग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें