फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: शिवराज के राज में दिग्विजय से छिना बंगला, कमलनाथ ने लौटाया

Wed, 19 Dec 2018 03:37 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
Digvijay Singh
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में सरकार बदलने के बाद अब इस विधानसभा में नियुक्त विधायकों के बंगलों के आवंटन का दौर शुरू हो गया है। जहां कुछ लोगों के बंगले बदले जा रहे हैं तो कुछ हारे हुए लोगों को बंगला छोड़ने का आदेश दिया गया है। इसी कड़ी में अब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से सांसद और केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। शिवराज सिंह चौहान को सरकारी बंगला सी-7 प्रोफेसर कालोनी आवंटित किया गया है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से सिविल लाइन स्थित यह बंगला आवंटित करने का आग्रह किया था। जिसे स्वीकार करते हुए उन्हें इस बंगले का आवंटन हुआ।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित बंगला खाली कर दिया था मगर कमलनाथ ने मुख्यमंत्री बनते ही उन्हें वापस से यह बंगला आवंटित कर दिया। दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवास की सुविधा खत्म करने के आदेश के बाद अपना बंगला खाली किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने अब तक पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा सांसद विवेक तन्खा को बंगला आवंटित नहीं किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें