फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भैंसों ने खदेड़ दिया एक बाघिन को

Tue, 13 Aug 2013 01:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हमारी दुनिया में कुछ खास जानवरों को इंसान का वफादार माना जाता है, लेकिन इन जानवरों में भैंस शामिल नहीं होती। लेकिन यह घटना इस मान्यता को बदल सकती है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ नेशनल पार्क में एक चमत्कार हुआ उमरिया गांव में एक बाघिन ने एक बूढ़े को घेर लिया था।

इस मौके पर जिन भैंसों को वह चराया करता था, उन्होंने मिलकर बाघिन को खदेड़ दिया और उसकी जान बच गई।

इससे एक दिन पहले ही बाघिन ने एक भैंस मार गिराई थी और चरवाहा अपने मालिक को वही जगह दिखाने ले गया था।

वन विभाग के अधिकारियों के म़ुताबिक 70 वर्षीय रामधर यादव मरे हुए जानवर के काफी करीब चले गए और उन्हें अंदाजा नहीं हुआ कि बाघिन वहीं झाड़ियों में छिपी बैठी है।

बाघिन ने यादव पर हमला किया और उसे खींचकर जंगल ले जाने लगी। यह देखकर उनका मालिक और दो अन्य ग्रामीण वहां से भाग खड़े हुए।

यादव के मदद के लिए चिल्लाने पर वहां करीब 10 भैंस इकट्ठा हो गईं, जिन्हें वह चराते थे। उन्होंने मिलकर बाघिन पर हमला बोला और उसे खदेड़ दिया।

चरवाहे के सिर, पेट और पैरों में मामूली चोट आई है। बाद में इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें