छतरपुर में एक युवक को छेड़छाड़ का विरोध करना महंगा पड़ गया। मनचलों ने युवक की सरेराह बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामला जिले के लवकुशनगर का है, जहां लड़की से छेड़छाड़ करने पर एक युवक ने उन मनचलों को रोका और विरोध किया तो तीनों युवकों ने मिलकर विरोध कर रहे अकेले युवक की सरेराह बेरहमी से पिटाई कर दी। मनचलों ने बीच सड़क ही युवक को लात-घूंसों से जमकरा पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो चंदला रोड का बताया जा रहा है, जिसमें तीन युवक एक युवक की लात-घूंसों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं।
युवक को बचाने नहीं आया कोई
युवक को बेरहमी से पिटता देख रहे मौके पर मौजूद लोग और राहगीर उसे बचाने के लिए आगे तक नहीं आए। वीडियो में युवक चलती कार के नीचे आने से बच गया, लेकिन उसके बाद भी मनचले उसे बुरी तरह पीटते रहे। वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि किसी ने भी मारपीट की घटना की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वायरल वीडियो का जांच की जा रही है।