फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इंदौर में पत्नी-दो बच्चों को जहर देकर युवक फांसी पर झूला, सुसाइड नोट में लिखा- 'कर्ज से परेशान हूं'

Tue, 23 Aug 2022 09:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें कर्ज से परेशान होने की बात लिखी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र के इंदौर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर में परिवार के चार सदस्यों के शव मिले हैं। मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल है। प्राथमिकी जांच में सामने आया है कि दंपति ने पहले अपने बच्चों की हत्या की फिर खुद भी आत्महत्या कर ली।  

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को शहर के बाणगंगा इलाके में स्थित एक घर में परिवार के चार लोगों के शव मिले। मृतकों में अमित यादव (35), टीना यादव (31),  तीन साल की बेटी याना और डेढ़ साल दिव्यांश यादव शामिल हैं।  पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि अमित यादव का शव फंदे से लटका हुआ था, जबकि उसकी पत्नी टीना, बेटी याना और बेटे दिव्यांश का शव जमीन पर पड़ा मिला।  उन्होंने बताया कि मृतक के घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस टीम दरवाजा तोड़कर घर के अंदर पहुंची। 

आशंका जताई जा रही है कि अमित ने पहले पत्नी और अपने दोनों बच्चों को जहर खिलाया फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें कर्ज के चलते परेशान होने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि अमित एक कंपनी से ऑनलाइन कर्ज लिया था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। इसकी के चलते उसने पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुदकुशी कर ली। हालांकि, पुलिस का कहना है कि  पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के सही कारण सामने आ सकेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें