फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह के चुनावी निशाने पर रहे 'श्रीमान बंटाधार', 'राजा-महाराजा' और 'उद्योगपति'

Sat, 06 Oct 2018 04:47 PM IST
भाषा, इंदौर
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को मध्यप्रदेश में पार्टी की चुनावी मुहिम के आगाज के दौरान कांग्रेस के तीन दिग्गज नेताओं को तंज भरे उपनामों से पुकारते हुए विपक्षी खेमे पर निशाना साधा।

विज्ञापन


शाह ने यहां दशहरा मैदान में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को 'श्रीमान बंटाधार', राज्य की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ को 'उद्योगपति' और प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया को 'राजा-महाराजा' कहा।

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस के दो आला नेताओं से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तुलना करते हुए कहा, "प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में एक तरफ राजा-महाराजा (सिंधिया) और उद्योगपति (कमलनाथ) हैं, जबकि दूसरी ओर पिछड़े वर्ग के गरीब घर से आये हमारे नेता शिवराज सिंह चौहान हैं।" 
विज्ञापन


शाह ने दिसंबर1993 से दिसंबर 2003 तक मध्यप्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के मुखिया रहे दिग्विजय सिंह को 'श्रीमान बंटाधार' करार दिया। उन्होंने इसके साथ ही, आरोप लगाया कि दिग्विजय के मुख्यमंत्री रहने के दौरान सड़क निर्माण, बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और सिंचाई के क्षेत्रों में मामले में सूबा बदहाल था। 

उन्होंने कहा, 'श्रीमान बंटाधार ने जब मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ी, तब मध्यप्रदेश में (वार्षिक स्तर) पर प्रति व्यक्ति आय 14,000 रुपये थी जिसे हमारी भाजपा सरकार ने बढ़ाकर 72,500 रुपये के स्तर पर पहुंचा दिया है।'

शाह ने दावा किया कि प्रदेश के विकास से जुड़े 178 सूचकांकों पर भाजपा की 15 वर्षीय सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल से बहुत आगे है।  उन्होंने कहा, "विकास के मामले में भाजपा का कोई युवा कार्यकर्ता भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से बहस कर सकता है।" 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें