सीएम शिवराज सहित अन्य लोगों के साथ मौजूद सुंदरलाल
- फोटो : अमर उजाला
इन धाराओं में मामला दर्ज...
नगर परिषद अध्यक्ष सुंदरलाल विश्वकर्मा पर धारा- 294, 323, 325 और 326 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसमें पांच अन्य आरोपी भी थे, जिनकी जमानत हो चुकी है। नगर परिषद अध्यक्ष बनने के बाद सुंदरलाल प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नगरीय शासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा से भी मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया।
पथरिया थाना प्रभारी रजनी शुक्ला ने बताया, सुंदरलाल करीब 10 महीने पुराने एक मामले में फरार चल रहे थे। छह आरोपियों पर धारा-294, 323, 325 और 326 का मामला बना था। मामले में सुंदरलाल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। इसके पहले पांच आरोपियों को जमानत मिल चुकी है।