फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: बेहोश होकर गिरीं साध्वी प्रज्ञा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रदर्शनी में थीं मौजूद

Tue, 23 Jun 2020 01:47 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल में बेहोश होकर गिर गईं - फोटो : social media
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भोपाल में स्थित भाजपा कार्यालय में सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रदर्शनी में मौजूद साध्वी प्रज्ञा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। लोगों ने किसी तरह उन्हें उठाकर कुर्सी पर बैठाया।

विज्ञापन

वहीं प्रदर्शनी के शुभांरभ के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि धारा 370 खत्म करने का श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हो गया है। अब उनके सपनों का भारत बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनेगा।


भोपाल में लगे थे गुमशुदगी के पोस्टर
30 मई को भोपाल में भाजपा सांसद की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए थे। इसके एक दिन बाद उनके दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती होने की खबर आई थी। सूत्रों के अनुसार साध्वी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से पिछले काफी समय से दिल्ली में भर्ती थीं। उन्होंने वीडियो संदेश जारी करके कहा था कि उनकी हालत ठीक नहीं है। उन्हें एक आंख से दिखना बंद हो गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लॉकडाउन के दौरान भोपाल से गायब रहने पर दी सफाई

वहीं दूसरी से भी धुंधला और केवल 25 प्रतिशत दिखाई दे रहा है। इसके अलावा दिमाग से लेकर रेटीना तक में सूजन और पस है। डॉक्टरों ने उन्हें बातचीत करने से मना किया था। भोपाल में अपनी गुमशुदगी के पोस्टर चिपकाए जाने पर उन्होंने कहा था कि ये कांग्रेस की घृणित हरकत है। लॉकडाउन में वो बेशक दिल्ली में हैं लेकिन उनकी पूरी टीम भोपाल संसदीय क्षेत्र में सक्रिय है।

साध्वी को डॉक्टरों ने दी थी आराम करने की सलाह
डॉक्टरों ने भाजपा सांसद को आराम करने की सलाह दी थी। सूत्रों का कहना था कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय गिरफ्तारी और पूछताछ के दौरान प्रज्ञा ठाकुर को काफी प्रताड़ित किया गया था। इस दौरान उनकी आंख और सिर में चोट लग गई थी। इसके अलावा उन्हें कमर में भी दर्द शुरू हो गया था।
विज्ञापन


शिवराज ने राहुल पर साधा निशाना
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'राहुल गांधी सेना का मनोबल गिरा रहे हैं और उनका अपमान कर रहे हैं। भाजपा मुश्किल समय में कांग्रेस का समर्थन करती थी, लेकिन वे अब गंदी राजनीति कर रहे हैं। उन्हें चीन पर हमला करना चाहिए, लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री के अलावा किसी और को नजर ही नहीं आ रहा है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें