फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ला कांड: आकाश को नोटिस जारी होने पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बने अनजान

Sat, 06 Jul 2019 05:42 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने विधायक पुत्र आकाश विजयवर्गीय को बहुचर्चित "क्रिकेट बल्ला पिटाई कांड" में पार्टी द्वारा कारण बताओ नोटिस दिये जाने पर शनिवार को अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन


मीडिया के सवाल पर कि आकाश विजयवर्गीय को पार्टी का नोटिस दिया गया है, विजयवर्गीय ने कहा, "मुझे तो अभी जानकारी नहीं है। मैं दिल्ली से आ रहा हूं, पर मैंने समाचार पत्रों में पढ़ा है कि हां उसे (आकाश विजयवर्गीय) कुछ दिया गया है।" 

संवाददाता के सवाल क्या आपने उन्हें (आकाश) डांट लगाई या फटकार लगाई है, पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "पिता की हैसियत से जिस प्रकार मुझे समझाना था, डांटना था, समझा चुका हूं और इस पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने की कोई आवश्यकता नहीं है।" 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बहुचर्चित बल्ला कांड की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो जुलाई, मंगलवार को भाजपा के संसदीय दल की बैठक में पार्टी नेताओं को कड़े शब्दों में नसीहत दी थी। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस बैठक में सख्त लहजे में कहा कि बेटा किसी का भी हो, पार्टी में मनमानी नहीं चलेगी। इस बैठक में कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे। 

संवाददाता ने जब पूछा कि प्रधानमंत्री मोदी के बयान के बाद कई दिनों से आकाश गायब हैं, किसी से मिल नहीं रहे हैं, क्या वह आत्ममंथन कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, "यह तो आप उनसे (आकाश) पूछियेगा। विधानसभा चालू होगी तो आयेंगे, तब पूछ लेना।" मोदी की नसीहत के बाद अटकलें शुरू हो गयी थीं कि भाजपा आकाश के खिलाफ जल्द ही कोई अनुशासनात्मक कदम उठा सकती है।

उल्लेखनीय है कि इंदौर के गंजी कम्पाउंड क्षेत्र के एक जर्जर मकान को ढहाने की मुहिम के विरोध के दौरान 26 जून को 34 वर्षीय आकाश विजयवर्गीय ने नगर निगम के एक भवन निरीक्षक को क्रिकेट के बैट से पीट दिया था।
विज्ञापन


इंदौर नगर निगम ने शुक्रवार पांच जुलाई को इस जर्जर भवन को ढहा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें