फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई अधिकारी हुए इधर से उधर

Mon, 01 Jun 2020 11:10 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
तबादले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार द्वारा पुरानी पद स्थापनाओं में बदलाव किया जा रहा है, जिसके चलते ही एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी करते हुए कई अधिकारियों का एक जगह से दूसरी जगह तबादला हुआ है।
विज्ञापन


सरकार द्वारा पुरानी व्यवस्थाओं में परिवर्तन करते हुए कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। राजेश राठौर को इंदौर का संयुक्त कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं अनुकूल जैन को उप संचालक स्वास्थ्य सेवाएं का प्रभार सौंपा गया है। साथ ही शाश्वत सिंह मीणा भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त बनाए गए हैं। 

कैलाश चंद परते को संयुक्त कलेक्टर के रूप में बैतूल की कमान सौंपी गई है। अन्य प्रभारों में कमल सोलंकी को मुख्य महाप्रबंधक ग्रामीण सड़क विकास निगम और अभिषेक दुबे को मुख्य महाप्रबंधक सड़क विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान की सरकार लगातार नई नीतियों के साथ बदलाव कर रही है। कमलनाथ सरकार में किए गए अधिकारियों की पदस्थापना की कार्यवाही में बदलाव कर अब तक कई अधिकारियों के तबादले किए जा चुके हैं। जिसकी प्रक्रिया अब भी सरकार के निर्देशों के साथ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें