फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजुराहो में  “योग महोत्सव-2026”: सीएम मोहन यादव बोले- योग और खजुराहो भारतीय संस्कृति के अभिन्न स्तंभ

Wed, 27 May 2026 05:35 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि योग और खजुराहो भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। प्रदेश सरकार “घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग” अभियान के जरिए योग को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा के अभिन्न स्तंभ हैं। मध्यप्रदेश सरकार योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आयुष विभाग द्वारा “घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग” अभियान के माध्यम से प्रदेशभर में योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री यादव बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के 25 दिवसीय काउंटडाउन के अवसर पर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो में आयोजित “योग महोत्सव-2026” को वीडियो संदेश के जरिए संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी में शराब दुकानों पर सख्ती बढ़ी, ओवर रेटिंग और अवैध अहातों पर चलेगा विशेष अभियान

उन्होंने कहा कि योग अब केवल व्यायाम नहीं, बल्कि “वन अर्थ-वन हेल्थ” की भावना को साकार करने वाला जीवन दर्शन बन चुका है। प्रदेश सरकार योग और आयुष चिकित्सा को आमजन तक पहुंचाने के लिए आयुष आरोग्य मंदिरों, योग वेलनेस सेंटर्स और विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का संचालन कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले आयोजित काउंटडाउन कार्यक्रमों से देशभर में लाखों लोग जुड़ रहे हैं। युवा पीढ़ी भी योग को तेजी से अपना रही है। सरकार योग को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़कर स्वस्थ, जागरूक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Twisha Case: 'बहू को फंदे पर लटका देखकर, पहला फोन पुलिस को क्यों नहीं किया'? सीबीआई का गिरिबाला से सख्त सवाल

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से योग को हर नागरिक के जीवन का हिस्सा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्रीय आयुष मंत्रालय का यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री  यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय आयुष मंत्रालय, राज्य सरकार के अधिकारियों और जिला प्रशासन छतरपुर को आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी। कार्यक्रम को केंद्रीय आयुष एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव, उच्च शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार, संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें