फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL मेगा ऑक्शन 2026: एमपी की 5 बेटियों ने मारी बाजी, पूजा वस्त्राकर सबसे महंगी, छोटे शहरों की प्रतिभा चमकी

Fri, 28 Nov 2025 12:44 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मेगा ऑक्शन में मध्य प्रदेश की बेटियों ने शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है। एमपी की 12 खिलाड़ियों में से पांच का चयन हुआ, जो राज्य के लिए अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन है। छोटे शहरों से उभरी ये प्रतिभाएं इस बार RCB, MI, गुजरात जाइंट्स और यूपी वॉरियर्स जैसी टीमों में अपना खेल दिखाएंगी।
विज्ञापन
पांचों खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के मेगा ऑक्शन में इस बार मध्य प्रदेश की पांच खिलाड़ियों ने जगह बनाकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। एमपी की 12 क्रिकेटरों ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से पहली बार पांच बेटियों को फ्रेंचाइजियों ने चुना। छोटे शहरों से निकलकर इन खिलाड़ियों ने बड़े मंच पर अपना दमखम दिखाया है। आइए देखें किस खिलाड़ी को किस टीम ने खरीदकर अपनी ताकत बढ़ाई।
विज्ञापन


RCB ने पूजा को 85 लाख में किया अपने नाम
शहडोल की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर एमपी की सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 85 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। छतरपुर की क्रांति गौड़ को यूपी वॉरियर्स ने अपने पास रखा। क्रांति को पहले दिल्ली ने बेस प्राइस 50 लाख पर खरीदा था, लेकिन यूपी ने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।

अनुष्का गुजरात जाइंट्स में, संस्कृति और राहिला मुंबई इंडियंस में शामिल
ग्वालियर की अनुष्का शर्मा, जिनका बेस प्राइस 10 लाख था, को गुजरात जाइंट्स ने 45 लाख रुपये में खरीदा। सीधी की संस्कृति गुप्ता को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में चुना। वहीं भोपाल की राहिला फिरदोस को भी मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में टीम में जगह दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- नवंबर के अंत में ठंड ने फिर पकड़ी रफ्तार, MP के 7 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे
विज्ञापन



12 में से 5 खिलाड़ियों को मिला मौका
एमपी की 12 खिलाड़ियों ने इस सत्र के लिए नामांकन कराया था, जिनमें से पांच का चयन हुआ है। यह एमपी के महिला क्रिकेट के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।पहले मेगा ऑक्शन में कुल 277 खिलाड़ियों की नीलामी हुई, जिसमें पांच टीमों ने 67 खिलाड़ियों को चुना। इनमें 23 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। डब्ल्यूपीएल 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होगी और फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें