फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Tourism Day: विश्व पर्यटन दिवस कल, मध्य प्रदेश के संग्रहालयों और स्मारकों में निःशुल्क मिलेगा प्रवेश

Fri, 26 Sep 2025 10:07 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर 2025 के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश शासन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है।प्रदेश के सभी संग्रहालयों एवं स्मारकों में देशी और विदेशी सभी दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। पर्यटन को प्रोत्साहित करने और जन-सामान्य में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
 
विज्ञापन
मानव संग्रहालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर 2025 के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश शासन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय, भोपाल के निर्देशानुसार इस दिन प्रदेश के सभी संग्रहालयों एवं स्मारकों में देशी और विदेशी सभी दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
विज्ञापन


जन-सामान्य में जागरूकता लाना उद्देश्य
इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक विरासत से जोड़ना है। पर्यटन को प्रोत्साहित करने और जन-सामान्य में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें-राहुल-प्रियंका बयान पर कैलाश विजयवर्गीय की सफाई बोले - मैं भी अपनी बहन का सिर चूमता हूं
विज्ञापन


अधीक्षकों को आदेश जारी
प्रदेश के समस्त संग्रहालयों एवं स्मारकों के अधीक्षकों को इस संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पर्यटन दिवस के अधिकारियों ने अपील की है कि आइए, इस विश्व पर्यटन दिवस पर अपने इतिहास और विरासत से रूबरू हों वो भी निःशुल्क!
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-मंत्री विजयवर्गीय के बयान पर भड़के पटवारी, कहा-CM नहीं बनाया तो दिमाग खराब हो गया


1 अक्टूबर से वन विहार पूरी तरह नो-व्हीकल जोन
इधर अपर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भोपाल का वन विहार नेशनल पार्क अब एक नई दिशा में कदम बढ़ा रहा है। 1 अक्टूबर 2025 से वन विहार पूरी तरह 'नो-व्हीकल ज़ोन' घोषित किया जाएगा। यानी अब पर्यटक अपनी कार या दोपहिया वाहन पार्क के भीतर नहीं ले जा सकेंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें