फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: परिवार को दिखाने के बहाने महिला 300 ग्राम सोने के जेवर घर ले गई, 18 लाख का चेक हो गया बाउंस

Sat, 11 Feb 2023 06:39 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में सराफा चौक बाजार में एक ज्वैलर को एक महिला ने 18 लाख रुपये का चूना लगाया है। एक महिला 300 ग्राम सोने के जेवर परिजनों को दिखाने घर ले गई। सिक्योरिटी में 18 लाख रुपये का चेक दिया था, जो बाउंस हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के सराफा चौक बाजार में सोने-चांदी के जेवरों का कारोबार करने वाले व्यक्ति को महिला ने 18 लाख रुपये का चूना लगा दिया। महिला एक-दो बार पहले भी उनसे जेवर खरीद चुकी थी। फरियादी उसे पहचानते थे। महिला 300 ग्राम सोने के जेवर परिवार को दिखाने के बहाने घर ले गई। बदले में 18 लाख रुपये का चेक दिया, जो बाउंस हो गया।

विज्ञापन


फरियादी कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला कि वह इसी तरह से दूसरे थाना क्षेत्रों में भी व्यापारियों से ठगी कर चुकी है। उसके खिलाफ अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं। कोतवाली थाना प्रभारी एलडी मिश्रा के अनुसार लखेरापुरा में रहने वाले अभिमन्यु कौशल की चौक बाजार में सोने-चांदी की दुकान हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 19 अक्टूबर 2021 को उनके पास स्वाति राघव नाम की महिला आई थी। वह उसे पहले से पहचानते थे। महिला ने दुकान से तीन सौ ग्राम के जेवर पसंद किए। अपने परिवार को दिखाने की बात कही थी। इसके बाद महिला आई और कहा कि परिजनों को जेवर पसंद हैं। जेवर की कीमत 18 लाख होने पर महिला ने दुकानदार को 18 लाख रुपये का चेक दिया और चली गई। फरियादी ने जब बैंक में चेक लगाया तो वह बाउंस हो गया।

गहने गिरवी रखकर ले लिया गोल्ड लोन
फरियादी ने जब महिला के संबंध में पड़ताल शुरू की तो खुलासा हुआ कि महिला ने जेवरात को फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर उस पर लोन ले लिया है। इसका खुलासा होने के बाद फरियादी ने थाना पुलिस को लिखित में आवेदन दिया था। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया। महिला के खिलाफ अशोका गार्डन और अयोध्या नगर थाने में भी प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें