फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र के माननीय बेपरवाह : मंत्री उषा ठाकुर बगैर मास्क पहुंचीं विधानसभा, बोलीं- हनुमान चालीसा पढ़ती हूं, बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

Tue, 23 Feb 2021 04:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
Usha thakur - फोटो : social media
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में भी कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। राज्य सरकार लगातार सतर्कता बढ़ा रही है, वहीं राज्य के माननीय बेपरवाह होते जा रहे हैं। मंगलवार को मंत्री उषा ठाकुर बगैर मास्क लगाए विधानसभा पहुंचीं। जब उनसे पूछा गया तो बोलीं-हनुमान चालीसा पढ़ती हूं, इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। वहीं विधायक रामबाई ने कहा कि मुझे घबराहट होती है, इसलिए मास्क नहीं पहन सकती। कुछ अन्य मंत्री व विधायक भी बगैर मास्क विधानसभा पहुंचे थे। 

विज्ञापन


जब बगैर मास्क मंत्री ठाकुर विधानसभा पहुंची तो वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने उनका ध्यान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश की ओर दिलाया। सीएम ने सोमवार को ही निर्देश दिया था कि मास्क नहीं पहनने वालों पर प्रभावी कार्रवाई हो। 



सफाई में मंत्री ने कहा, रोज शंख बजाती हूं, काढ़ा पीती हूं, हवन करती हूं
इस पर मंत्री उषा ठाकुर ने कहा 'मैं रोज हनुमान चालीसा का पाठ करती हूं। प्रतिदिन शंख बजाती हूं। काढ़ा पीती हूं। गोबर के कंडे पर हवन करती हूं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह मेरा कोरोना से बचाव है। गमछा गले मे रखती हूं, अगर कोई पास आए तो मुंह पर रख लेती हूं। दुनिया में जिसे श्रेष्ठतम तरीके से जीना है, वह वैदिक जीवन पद्धति अपनाए। कोई तकलीफ नहीं छुएगी।'

विज्ञापन


राम बाई बोलीं-जुर्माना दूंगी,लेकिन मास्क नहीं लगाऊंगी
अपनी सफाई में विधायक रामबाई ने कहा, 'मास्क नहीं लगाने पर जो जुर्माना होगा, वह मैं दे दूंगी लेकिन, मास्क नहीं लगाऊंगी। मुझे घबराहट होती है। जिसके पास हिम्मत होती है, वही कुछ कर पाता है।'

इंदौर में सड़कों पर चाट-पकौड़ी खा रहे लोग, इसलिए बढ़े केस 
इंदौर जिले के महू विधानसभा क्षेत्र से विधायक व प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर ने इंदौर में कोरोना केस बढ़ने के सवाल पर कहा कि लोग सड़कों पर चाट पकौड़ी खाने आ रहे हैं, इसलिए संक्रमण बढ़ रहा है। सोमवार को इंदौर में कोरोना के 102 नए केस सामने आए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : बिना मास्क मिले मध्यप्रदेश के विधायक, बोले- बाजरे की रोटी खाते हैं, कोरोना से नहीं डरते

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें