मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का दौर चल रहा है। बुधवार को भोपाल समेत प्रदेश के 27 जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिन में शिवपुरी, उज्जैन, रतलाम और नौगांव में आधा इंच बारिश दर्ज की गई। 24 घंटे के आकडे़ की बात करें तो सबसे ज्यादा गुना में बारिश हुई यहां 5 इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं भोपाल में 3.1 इंच पानी गिरा। भोपाल में तो सुबह के समय इतना पानी गिरा कि सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रतलाम में कल्याण केदारेश्वर झरना बह निकला है। वहीं, मऊगंज के बहुती जलप्रपात में पानी बढ़ गया है। बड़वानी, मऊगंज, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, सीहोर, शहडोल, बैतूल, भोपाल, दतिया, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, श्योपुर, मंडला, सागर, सतना, सीधी, बालाघाट, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा में भी दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश में 24 घंटे में हुई बारिश के आकड़े
शहर बारिश इंच में
गुना 5.0
भोपाल 3.1
सिवनी 2.4
बैतूल 2.0
बालाघाट 2.0
सीधी 1.8
श्योपुर 1.1
मंडला 0.7
रतलाम 0.7
शिवपुरी 0.7
जबलपुर 0.6
नोट: आंकड़े 1 जुलाई की सुबह 8.30 से 2 जुलाई की सुबह 8.30 बजे तक
अगले चार दिन में और स्ट्रांग होगा सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार, एक मानसून टर्फ एमपी के ऊपर से गुजर रही है। वहीं, एक अन्य टर्फ और एक लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) भी एक्टिव है। इस वजह से तेज बारिश का दौर चल रहा है। यह सिस्टम और स्ट्रॉन्ग होगा। इससे अगले 4 दिन तक तेज बारिश जारी रहेगी। 5 जुलाई को सिस्टम सबसे ज्यादा स्ट्रॉन्ग रहेगा। इस दिन के लिए कुल 48 जिलों में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है।
यह भी पढ़ें-ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने विकसित होंगे 230 वृंदावन ग्राम, खुलेगा रक्षा विश्वविद्यालय का कैम्पस
भोपाल में मकान की दीवार ढही
तेज बारिश की वजह से बुधवार को भोपाल के पुरानी विधानसभा के सामने यादवपुरा स्थित एक मकान की कच्ची दीवार ढह गई। लोहे की चादर की छत में पानी भरने के कारण दीवार ढही। हालांकि, कोई घायल नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें-मथुरा में जन्मे हेमंत होंगे मप्र भाजपा के नए अध्यक्ष, पिता सांसद रहे, सियासी सफर कैसा?
प्रदेश में अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
3 जुलाई : सिंगरौली में अति भारी बारिश हो सकती है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, गुना, विदिशा, नीमच, छतरपुर, दमोह, जबलपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, कटनी, उमरिया, शहडोल, मंडला और अनूपपुर में भारी बारिश का अलर्ट है।
4 जुलाई : जबलपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। ग्वालियर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, धार, राजगढ़, हरदा, सीहोर, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मैहर, सिंगरौली, निवाड़ी, छतरपुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड में भारी बारिश का अलर्ट है।
5 जुलाई : नीमच, मंदसौर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर,दमोह, सतना, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया, सिवनी और मंडला में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, जबलपुर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, धार, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, मऊगंज, रीवा, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर में भारी बारिश हो सकती है।