फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: मध्यप्रदेश में मौसम ने बदला करवट, कई जिलों में ओलावृष्टि-बारिश, अब और बढ़ेगी ठंड

Sun, 11 Feb 2024 08:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Weather News: मध्यप्रदेश में रविवार को अचानक मौसम बदल गया। कई जिलों में बारिश हुई तो कई जगह ओले गिरे हैं। अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने के आसार बताए जा रहे हैं। बादल छंटने के बाद प्रदेश में एक बार फिर ठंडक बढ़ेगी। 

विज्ञापन
मध्यप्रदेश में मौसम ने बदला करवट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग के अनुसार नर्मदापुरम,अनूपपुर, मंडला, बालाघाट में भी गरज-चमक के साथ शनिवार रात पानी गिरा। रविवार को जबलपुर, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया में ओले गिरे हैं। सिवनी और मंडला में ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। जानकारों की मानें तो मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन बादल, बारिश और आंधी चलने के आसार हैं। अभी दक्षिणी गुजरात के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इसका असर मध्यप्रदेश पर पड़ा है। शनिवार रात प्रदेश में सबसे कम तापमान दतिया का रहा। यहां न्यूनतम पारा 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन


अमरकंटक में गिरे ओले, देर रात से सुबह तक होती रही बारिश
अनूपपुर जिले में शनिवार की रात से ही मौसम लगातार बदलते जा रहा है, जहां लगातार जिले के कई हिस्सों पर बारिश हो रही है। इसके साथ ही पवित्र नगरी अमरकंटक में जमकर ओले गिरे और साथ ही बारिश भी जमकर हुई। रात्रि दो बजे के बाद इस मौसम के बदलाव से अमरकंटक क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। अमरकंटक में देर रात ओले गिरने के कारण सुबह अमरकंटक में मौसम सुहाना हो गया जहां कोहरे तथा धुंध की आगोश में अमरकंटक के जंगलों की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ गई। इसके साथ ही जिला मुख्यालय अनूपपुर, राजेंद्रग्राम, जैतहरी, कोतमा, बिजुरी, राजनगर, वेंकट नगर क्षेत्र में भी सुबह जोरदार बारिश हुई जिसके कारण बादल छाए होने की वजह से मौसम में एक बार फिर ठंड बढ़ गई।

शहडोल में फसल को हो सकता है बड़ा नुकसान
पिछले कुछ दिनों से पढ़ रही ठंड से लोग परेशान थे ही अब रविवार के सुबह बे मौसम बरसात ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है, रविवार की सुबह बरसात के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई है , जिससे किसानों की और भी चिंता बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से दोबारा ठंड पड़ना शुरू हुई थी, शीतलहर के साथ कड़कडती ठंड से लोग बेहाल थे। अब रविवार की सुबह बे मौसम बरसात हुई है, बारिश के साथ-साथ शहडोल के कई ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई है। जिससे खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान होने की संभावना बताई गई है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि खेतों में लगी चना,मशहूर,मटर,अरहर जैसी कई फसल खेतों में खड़ी है ओलावृष्टि से नुकसान हो सकता है। मौसम वैज्ञानिक गुरप्रीत सिंह गांधी का कहना है कि आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे, ठंड और अधिक पढ़ सकती है रविवार की सुबह हुई बरसात के साथ ओलावृष्टि से खेतों में लगी फसलों को भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


उमरिया में तेज हवाओं के साथ ओले बरसे
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और साथ ही ओले भी पड़े। जिसकी वजह से ठंडक बढ़ गई और लोगों को कंबल और रजाई का सहारा लेना पड़ा। दरअसल आज सुबह से ही उमरिया जिले के पाली में लगातार मौसम ने करवट बदल ली है। जहां पहले तो घना कोहरा हुआ करता था, लेकिन उसके बाद ओले पड़े और ओले के बाद बारिश भी आती हुई दिखाई दी। अचानक इस मौसम के बदलाव की वजह से किसानों के चेहरे में मायूसी साफ तौर पर देखी जा सकती थी, क्योंकि बारिश होना तो एक अलग बात है लेकिन उसके अलावा अगर ओले पड़े तो सारी खेती नष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें