फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ग-3 शिक्षकों का इंतजार खत्म: कल से 7 हजार को स्कूल आवंटन, 400 को मनचाही जगह के लिए म्यूचुअल ट्रांसफर

Sun, 30 Aug 2026 06:05 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में करीब 7 हजार वर्ग-3 चयनित शिक्षकों की शाला आवंटन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। करीब 400 शिक्षकों को म्यूचुअल ट्रांसफर का लाभ मिला है। स्कूल आवंटित होने के बाद एक सप्ताह में जॉइनिंग अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
डीपीआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में लंबे समय से पदस्थापना का इंतजार कर रहे करीब 7 हजार वर्ग-3 में चयनित शिक्षकों के लिए प्रक्रिया अब आगे बढ़ने जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग सोमवार से शाला आवंटन शुरू करेगा। खास बात यह है कि इनमें से करीब 400 शिक्षकों को म्यूचुअल ट्रांसफर की सुविधा दी गई है। शाला मिलने के बाद सभी चयनित शिक्षकों को अधिकतम एक सप्ताह के भीतर संबंधित स्कूल में कार्यभार संभालना होगा।
विज्ञापन


म्यूचुअल ट्रांसफर से सुलझा पदस्थापना का पेंच
वर्ग-3 के शिक्षकों की पदस्थापना पहले 15 अगस्त तक पूरी करने की तैयारी थी, लेकिन पदस्थापना स्थल को लेकर कई अभ्यर्थियों की आपत्तियों के चलते प्रक्रिया आगे खिसक गई। इसके बाद विभाग ने चयनित शिक्षकों को आपसी सहमति से स्थान बदलने का अवसर दिया।करीब 400 शिक्षकों ने इस सुविधा का इस्तेमाल किया। अब यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग शाला आवंटन की ओर बढ़ रहा है।

स्कूलों में शिक्षकों की कमी होगी दूर
लोक शिक्षण आयुक्त कार्यालय के अनुसार करीब 7 हजार शिक्षकों को स्कूल मिलने के बाद सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी कम होगी। आवंटित स्कूल में पहुंचकर चयनित शिक्षक को एक सप्ताह के भीतर जॉइनिंग करनी होगी।
विज्ञापन


वर्ग-2 की प्रतीक्षा सूची वालों को भी मौका
सोमवार से वर्ग-2 के चयनित शिक्षकों के लिए वेटिंग काउंसलिंग का दूसरा चरण भी शुरू होगा। प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों को उपलब्ध रिक्त पदों के आधार पर स्कूल आवंटित किए जाएंगे। विभाग का कहना है कि वर्ग-3 की जॉइनिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस वर्ग में भी प्रतीक्षा सूची वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें-खून से लिखा सरकार को खत: शिक्षक अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, बोले-अब भी नहीं जागी सरकार, 10 दिन से हड़ताल पर
विज्ञापन


वर्ग-1 की पदस्थापना पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
वर्ग-1 के चयनित शिक्षकों की पदस्थापना फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले के कारण अटकी हुई है। विभाग के अनुसार सितंबर के पहले सप्ताह में इस मामले में फैसला आने की संभावना है। निर्णय के बाद वर्ग-1 की पदस्थापना प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें