फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन: पेंच टाइगर रिजर्व में डॉक्यूमेंट्री बनाने की अनुमति पर NTCA को शिकायत

Sat, 10 Aug 2024 09:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


 
मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम (एनटीसीए) का उल्लंघन कर पेंच टाइगर रिजर्व कर डॉक्यूमेंट्री बनाने की अनुमति जारी करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण को शिकायत की गई है।
विज्ञापन
जंगल में बैठा बाघ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंच टाइगर रिजर्व में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन कर फिल्मांकन की अनुमति देने को लेकर मध्य प्रदेश के प्रधान मुख्य संरक्षक (वन्य प्राणी) शुभ रंजन सेन की शिकायत की गई है। वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण को शिकायत की है। शिकायत के अनुसार पेंच टाइगर रिजर्व में 24 जुलाई से 25 अगस्त तक तुषार भोजवानी को मानसून में निशुल्क फिल्मांकन की अनुमति दी है, जिसे तत्काल निरस्त करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


वन्य प्राणियों को खतरा
शिकायत में अजय दुबे ने कहा कि बताया है कि टाइगर रिजर्व 30 जून को बंद हो जाते हैं। सिर्फ रिजर्व का बफर एरिया मानसून में ओपन रहता है। कोर एरिया पूरी तरह बंद रहता है। इसके बावजूद पेंच टाइगर के पूरे एरिया की अनुमति जारी कर दी। इससे वन्य प्राणियों को खतरा हो सकता है। वहीं,  एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के अधिकारिक प्रस्ताव के अभाव को भी नजर अंदाज किया गया।  यही नहीं दुबे ने आरोप लगाया कि ड्रोन का उपयोग टाइगर रिजर्व में प्रतिबंध है और प्रभारी अधिकारी कोई भी आर्थिक रियायत नहीं दे सकता है। इसके बावजूद नि:शुल्क फिल्मांकन की अनुमति महज 6 दिन में जारी की गई है।

पद का दुरुपयोग किया
अजय दुबे ने आरोप लगाया है कि इस अनुमति में नियमों का उल्लंघन किया गया है और शुभरंजन सेन ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें सूचित किया जाए। साथ ही इस तथ्य का भी उल्लेख किया है कि प्रभारी प्रधान मुख्य संरक्षक शुभरंजन सेन ने ही पूर्व में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में डॉक्यूमेंट्री निर्माण के प्रस्ताव को 4 जुलाई 2023 को मानसून के कारण निरस्त किया था। जबकि उन्होंने पेंच टाइगर रिजर्व में ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन


जवाब मांगा जाएगा तो दे देंगे
वहीं, इस मामले में प्रभारी प्रधान मुख्य संरक्षक (वन्यप्राणी) शुभरंजन सेन ने कहा कि मुझे शिकायत की अभी कोई जानकारी नहीं है। कोर एरिया मानसून में पर्यटन के लिए बंद रहता है। यदि वरिष्ठ कार्यालय से कोई स्पष्टीकरण मांगा जाएगा तो हम दे देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें