फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vigyan Manthan Yatra: सीएम कल प्रदेश भर के 375 छात्रों को देंगे वैज्ञानिक बनने की प्रेरणा, साथ में करेंगे भोजन

Sun, 20 Apr 2025 08:49 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Vigyan Manthan Yatra: 17वीं विज्ञान मंथन यात्रा में प्रदेश भर से चयनित 375 विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संवाद करेंगे और छात्रों के साथ भोजन भी करेंगे। आयोजन मे भोपाल शहर के सभी वैज्ञानिक संस्थानों के प्रतिष्ठित वैज्ञानिको की भी उपस्थिति रहेगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री इस वर्ष की विज्ञान मंथन यात्रा का फ्लैग ऑफ भी करेंगे।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार 21 से 27 अप्रैल तक होने वाली 17वीं विज्ञान मंथन यात्रा में प्रदेश भर से चयनित 375 विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संवाद करेंगे और उनके साथ भोजन भी करेंगे। सभी विद्यार्थी पहले परिषद् के नेहरु नगर स्थित मुख्यालय भवन में सुबह 9 पहुंचेंगे। शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित भोज में हिस्सा लेंगे। आयोजन मे भोपाल शहर के सभी वैज्ञानिक संस्थानों के प्रतिष्ठित वैज्ञानिको की भी उपस्थिति रहेगी। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस वर्ष की विज्ञान मंथन यात्रा का फ्लैग ऑफ भी करेंगे। दरअसल, मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं में प्रदेश के भावी वैज्ञानिको को तलाशने और उनमे विज्ञान शिक्षा के प्रति रुझान पैदा करने की दृष्टि से विगत 16 वर्षों से मिशन। (उत्कृष्टता मिशन) का आयोजन किया जाता रहा है। प्रदेश के छात्रो में लोकप्रिय इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से बच्चो के दल को किताबी ज्ञान से अलग वास्तविक विज्ञान की दुनिया से रूबरू करवाया जाता है।

कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्रों का किया चयन
कार्यक्रम के लगातार 16 सफल आयोजनों के अनुभवों के आधार पर 17 वीं विज्ञान मंथन यात्रा इस वर्ष 2024-25 अप्रैल माह में 21 से 27 तक आयोजित की जा रही है। इस वर्ष कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के केवल विज्ञान विषय लेकर अध्यनरत प्रदेश भर के कुल 375 छात्र-छत्राओ का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया में प्रदेश को 5 विभिन्न जोन (ईस्ट, वेस्ट, नार्थ, साउथ व सेंट्रल) में बांटकर प्रत्येक जोन से 75 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। शासन के आरक्षण नियमो का भी पालन इस चयन प्रक्रिया में किया जाना सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
परियोजना प्रभारी डॉ. विवेक कटारे के अनुसार इन प्रतिभागियों का चयन प्रदेश स्तर पर पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर किया गया है। उनके अनुसार कक्षा 10वीं के 49 छात्राएं तथा 76 छात्रों का चयन हुआ, जबकि कक्षा 11वीं के 54 छात्राए तथा 71 छात्रो का चयन हुआ है, इसी प्रकार कक्षा 12वीं के 48 छात्राएं तथा 77 छात्रों का चयन हुआ है। इन छात्र-छत्राओं के नियंत्रण व उपयोगी मार्गदर्शन हेतु प्रदेश के विज्ञान विषय के 33 शिक्षकों का भी चयन किया गया है।

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज विशेष बाड़े में चीतों को छोड़कर गांधी सागर चीता प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे

भ्रमण किये जाने वाले संस्थान :
(1) दिल्ली जाने वाले ग्रुप के विद्यार्थी राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, राष्ट्रीय पादप जीनोमिक अनुसंधान संस्थान (एनआईपीजीआर), भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), राष्ट्रपति भवन और दिल्ली स्थानीय का अवलोकन और वैज्ञानिको से साक्षात्कार करेंगे।

(2) चंडीगढ़ जाने वाले ग्रुप के विद्यार्थी केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (सीएसआईआर-सीएसओआईआर), भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), पंजाब राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (पीएससीएसटी), राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईपीईआर), सरकारी संग्रहालय एवं कला गैलरी (डीएएनआईएससी)  संस्थानों का अवलोकन और वैज्ञानिको से साक्षात्कार करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश का पारा 44 डिग्री पहुंचा, आज 5 जिलों में चलेगी लू, 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

चयनित 375 विद्यार्थियों को दो ग्रुप में किया विभाजित
इस वर्ष कुल चयनित 375 विद्यार्थियों को दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। इनमें से एक ग्रुप चंडीगढ़ जाएगा और दूसरा ग्रुप दिल्ली स्थित संस्थानों का अवलोकन करेगा। चंडीगढ़ जाने वाले ग्रुप का नाम 'सीवी रमन ग्रुप' होगा जबकि दिल्ली जाने वाले ग्रुप का नाम 'एपीजे अब्दुल कलाम ग्रुप' रखा गया है। चंडीगढ़ जाने वाले 'सीवी रमन ग्रुप में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राए होंगे जबकि 'एपीजे अब्दुल कलाम ग्रुप' में 10वीं के छात्र-छात्राएं होंगे। दोनों ही समूह 22 अप्रैल को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से प्रातः वंदेभारत ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचने पर प्रदेश के इन सभी भावी वैज्ञानिकों का भव्य स्वागत विज्ञान भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा, जिसमें विज्ञान जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति की संभावना है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें