फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरीय निकाय उपचुनाव परिणाम: सेमरिया नपा अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा, पार्षद चुनाव में भाजपा को बढ़त

Wed, 31 Dec 2025 07:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में हुए नगरपालिका उपचुनावों के नतीजे घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस को सफलता मिली है, जबकि पार्षद चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन मजबूत रहा है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में हुए नगरपालिका उपचुनावों के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गए। अलग-अलग जिलों की नगरपालिकाओं में अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए हुए इन उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने अधिकांश पार्षद सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि अध्यक्ष पद और कुछ वार्डों में कांग्रेस एवं निर्दलीय प्रत्याशियों को सफलता मिली।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत
रीवा जिले की सेमरिया नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी पदमा कुशवाह ने भाजपा की आराधना विश्वकर्मा को 743 मतों से पराजित किया। अध्यक्ष पद के लिए कुल 8,172 मत पड़े, जिनमें 133 मत नोटा को गए। कांग्रेस की पदमा कुशवाह को 4,391 और भाजपा की आराधना विश्वकर्मा को 3,648 मत प्राप्त हुए।

ये भी पढ़ें-  New Year 2026: नए साल पर भोपाल के आसपास पर्यटक स्थलों और मंदिरों में उमड़ेगी भीड़,पिकनिक स्पॉट्स बने पहली पसंद
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद पदों पर भाजपा का दबदबा
पार्षद पदों पर भाजपा का प्रदर्शन मजबूत रहा। भिंड जिले की लहार नगर पालिका के वार्ड-5 से भाजपा की संगीता समाधिकया विजयी रहीं। मेहगांव नगर पालिका (भिंड) के वार्ड-5 से भाजपा की ज्ञानश्री ने जीत दर्ज की। मंडला जिले की मंडला नगर पालिका के वार्ड-8 से भाजपा की कृतिका चौरसिया विजयी रहीं। बड़वानी जिले की पानसेमल नगर पालिका के वार्ड-2 से भाजपा की सलोनी राणा ने जीत हासिल की। वहीं, भिंड जिले के आलमपुर नगर पालिका के वार्ड-13 से कांग्रेस की कविता सिंह, देवास जिले की सतवास नगर पालिका के वार्ड-9 से कांग्रेस की सोनम विजयी रहीं। रीवा जिले की सेमरिया नगर पालिका के वार्ड-3 से निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक कुमार पांडेय ने जीत दर्ज की। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे।

ये भी पढ़ें-  New Year 2026: नए साल से बदलेगा रेल सफर का टाइमटेबल, भोपाल मंडल की 26 ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें