फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: नाबालिग बेटी के प्रेम-प्रसंग का पता चलते ही परिजनों ने कराया बाल विवाह, कई लोगों पर केस हुआ दर्ज

Sat, 25 Apr 2026 06:22 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पीड़िता की उम्र 16 वर्ष होने के कारण, जिस युवक से उसका विवाह कराया गया, उसे भी आरोपी बनाया गया है। फिलहाल मामले में आधा दर्जन से अधिक लोग आरोपी हैं और जांच के आधार पर आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रशासन की सख्ती और जागरूकता अभियानों के बावजूद नाबालिग लड़की का विवाह कराने की घटना उजागर हुई है।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की के प्रेम-प्रसंग की बात सामने आने के बाद फरवरी 2026 में परिजनों ने उसकी शादी सीहोर निवासी एक युवक से कर दी। कुछ समय बाद युवती जब ससुराल से भोपाल लौटी, तो कॉलोनी में रहने वाले उसके कथित प्रेमी ने उसे पति के खिलाफ नाबालिग अवस्था में विवाह का मामला दर्ज कराने के लिए उकसाया।

इसी दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग को सूचित किया। अधिकारियों की टीम जब जांच के लिए पहुंची और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की, तो मामला अलग ही रूप में सामने आया।

जांच में पता चला कि नाबालिग का कॉलोनी के एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था और उस युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। परिजनों ने सामाजिक बदनामी, बेटी के घर से भागने या गर्भवती होने की आशंका के चलते जल्दबाजी में उसका विवाह कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें:  पूर्व महिला कर्मचारी ने रची साजिश, रिसेप्शनिस्ट का बेटे और दोस्त से कराया दुष्कर्म; गिरफ्तार

काउंसलिंग के दौरान नाबालिग ने अधिकारियों को बताया कि कॉलोनी के युवक ने उससे शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद ही माता-पिता ने उसकी शादी सीहोर निवासी युवक से कराई।

मामले में जिला प्रशासन ने नाबालिग के माता-पिता सहित बाल विवाह में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। वहीं, पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें