चैट में क्या लिखा?
ट्विशा ने चैट में लिखा था कि मैं फंस गई हूं यार, तू मत फंसना, उन्होंने आगे लिखा कि वह ज्यादा बात नहीं कर सकती और सही समय आने पर कॉल करेगी। इस चैट के सामने आने के बाद मायके पक्ष के आरोपों को और बल मिला है। परिजनों का कहना है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही ट्विशा खुद को ससुराल में असहज और असुरक्षित महसूस करने लगी थी।
कौन थीं ट्विशा?
ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। वह तमिल फिल्मों में अभिनेत्री और मॉडल के तौर पर काम कर चुकी थीं। डेटिंग ऐप के जरिए उनकी पहचान भोपाल निवासी अधिवक्ता समर्थ सिंह से हुई थी। समर्थ, सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के बेटे हैं। दोनों ने 9 दिसंबर 2025 को शादी की थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद ट्विशा को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि नौकरी छोड़ने के बाद उसे “नाकारा” कहकर परेशान किया जाता था। ट्विशा कई बार मायके लौटना चाहती थी, लेकिन उसे आने नहीं दिया गया।
पढ़ें: कौन थीं ट्विशा शर्मा? मिस पुणे रहीं, फिल्मों में किया काम, शादी के पांच महीने बाद मौत
जवाब में सहेली ने क्या लिखा?
ट्विशा की सहेली मीनाक्षी ने चैट में जवाब देते हुए लिखा था कि मुझे तुम्हारी चिंता हो रही है ट्विशा। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और तुम्हारे साथ हूं।” अब ट्विशा के परिजन इन चैट्स को पुलिस के सामने सबूत के तौर पर पेश कर रहे हैं। उनका कहना है कि इन संदेशों से साफ जाहिर होता है कि ट्विशा गहरे मानसिक तनाव से गुजर रही थी। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।