फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: बुजुर्ग को सुनाई नहीं दी ट्रेन की आवाज, चपेट में आने से मौत, कम सुनाई देने की बीमारी थी बजुर्ग को

Wed, 03 Dec 2025 04:24 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गौतम नगर में पटरी किनारे चल रहे 72 वर्षीय नाथूराम अहिरवार ट्रेन की चपेट में आने से मौत का शिकार हो गए। उन्हें सुनाई कम देता था, जिससे ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाए। दूसरी घटना में निशातपुरा क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल ट्रांसपोर्ट कारोबारी इरशाद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
भोपाल के समाचार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतम नगर इलाके में ट्रेन की चपेट में आने के कारण बुजुुर्ग की मौत हो गई। उन्हें कम सुनाई देता था जिसकी वजह से पटरी के किनारे से गुजरते वक्त उन्हें ट्रेन की आवाज नहीं आई तथा वे उसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गौतम नगर थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि 72 वर्षीय नाथूराम अहिरवार शारदा नगर नारियलखेड़ा में रहते थे। उन्हें कम सुनाई देने की बीमारी थी। मंगलवार शाम वे सब्जी खरीदने के बाद गौतम नगर इलाके में ही पटरी के किनारे से गुजर रहे थे तभी पीछे से ट्रेन आ गई। ट्रेने के आने की उन्हें आवाज नहीं आई जिसके कारण उन्हें ट्रेन की टक्कर लगी तथा व पटरी किनारे ही घायल होकर गिर गए। इसी दौरान दूसरी ट्रेन आकर वहां रुकी तो उस ट्रेन के चालक ने घायल अवस्था में बुजुर्ग को देखा तो ट्रेन में बैठाकर उन्हें बैरागड़ तक ले गया। यहां पर उसने बुजुर्ग को पुलिस को सौंपा लेकिन उस समय तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। इसके बाद बुजुर्ग के शव को वापस गौतम नगर पुलिस के पास भेज दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- क्रूरता की हद पार: उज्जैन में GRP के प्रधान आरक्षक ने पहले दिव्यांग को जड़ा थप्पड़, फिर लात-घूसे से जमकर पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान कारोबारी की मौत
सड़क हादसे में घायल हुए ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। निशातपुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांधीनगर निवासी 52 वर्षीय इरशाद ट्रांसपोर्ट के कारोबारी थे। गत 28 नवंबर को वह अपनी एक्टिवा से जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी गाड़ी को पीछे से आए ऑटो ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कारोबारी को पुलिस ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां कल उनकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें