फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस आज: राष्ट्रपति मुर्मू प्रदेश के दो शिक्षकों भेरूलाल ओसारा और शीला पटेल को करेंगी सम्मानित

Fri, 05 Sep 2025 08:29 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस बार मध्य प्रदेश के दो शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दमोह की प्राथमिक शिक्षिका शीला पटेल और आगर-मालवा के माध्यमिक शिक्षक भेरूलाल ओसारा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
भेरूलाल ओसारा और शीला पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर नईदिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदेश के दो शिक्षकों को वर्ष-2025 का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों में दमोह जिले की प्राथमिक शिक्षक शीला पटेल और आगर-मालवा जिले के भेरूलाल ओसारा शामिल हैं। शीला पटेल दमोह के शासकीय प्राथमिक शाला देवरान टपरिया में पदस्थ हैं, जबकि माध्यमिक शिक्षक भेरूलाल ओसारा शासकीय ईपीईएस माध्यमिक शाला खेरिया सुसनेर में पदस्थ हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों का चयन उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित होंगे। देश भर से 45 शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी में EOW और GST विभाग की संयुक्त छापेमारी, 20 करोड़ की कर चोरी पकड़ी

खेल-खेल में आनंदमयी शिक्षा दी
इन शिक्षकों ने अपनी शालाओं में बच्चों को खेल-खेल में आनंदमयी शिक्षा दी है। इसके साथ ही इन शिक्षकों ने विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए इको क्लब और क्लैप क्लब के संयोजन से ठोस कार्य किया है। बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि पैदा करने के लिए नुक्क्ड़ नाटक का सहारा लिया है। इन शिक्षकों ने डिजिटल युग की महत्ता को समझते हुए विद्यार्थियों में ऑनलाइन सुरक्षा जागरूकता फैलाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: धार पीएम मित्रा पार्क के दिल्ली इंटरैक्टिव सेशन में मिले 12 हजार 508 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
स्कूली शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित होने वाले शिक्षक प्रदेश के अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणा का कार्य करेंगे।  प्रदेश के 55 जिलों में से 45 जिलों के कुल 145 शिक्षकों ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए पंजीयन कराया था। राज्य स्तरीय समिति ने गहन मूल्यांकन के बाद 6 नाम केन्द्र सरकार को भेजे थे। इनमें से 2 शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय स्तर के सम्मान के लिए हुआ है।  शिक्षा विभाग का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी है। विभाग ने जिलों से अपील की है कि विद्यालयों में नवाचार को बढ़ावा दिया जाए, समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और बच्चों की प्रगति पर निरंतर ध्यान दिया जाए। ताकि भविष्य में और भी शिक्षक राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर सकें।

ये भी पढ़ें-  MP News: नरेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश के नए उप-लोकायुक्त नियुक्त,हाल ही में प्रमुख सचिव पद से हुए थे रिटायर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें