फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तांडव’ विवाद : शिवराज सिंह चौहान ने की ओटीटी प्लेफॉर्म पर अंकुश लगाने की वकालत

Mon, 18 Jan 2021 09:19 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

वेब सीरीज तांडव को लेकर उठे विवाद के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म की निगरानी करने और इस पर अंकुश लगाने की वकालत की है। 

विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने अपने बयान में कहा कि हमारी आस्था पर चोट करने का अधिकार किसी को नहीं है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर निगरानी की जरूरत है। इस प्लेटफॉर्म पर जो अश्लीलता परोसी जा रही है, वह हमारे किशोरों को गलत दिशा में ले जा रही है। इस पर अंकुश जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर भारत सरकार काफी गंभीर है।

बता दें कि अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित ‘तांडव’ वेब सीरीज के एक दृश्य को लेकर शुरू हुए विवाद के मामले में इसके निर्माताओं ने सोमवार को बिना शर्त माफी मांगी और कहा कि उनका किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। वेब सीरीज के एक एपिसोड में कथित तौर पर 'धार्मिक भावनाएं' आहत होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन


‘तांडव’ के कास्ट एवं क्रू की ओर से जारी आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया कि वेब सीरीज तांडव पर दर्शकों की प्रतिक्रिया पर हम करीब से नजर रख रहे हैं और आज एक चर्चा के दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने हमें बताया कि उन्हें वेब सीरीज के विभिन्न पहलुओं को लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें और अर्जियां मिली हैं जो इसकी सामग्री द्वारा लोगों की भावनाओं को आहत करने संबंधी गंभीर चिंताओं और आशंकाओं के बारे में हैं।

वक्तव्य में कहा गया है कि तांडव एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है और किसी भी गतिविधि, व्यक्ति या घटना से इसकी समानता होना विशुद्ध रूप से संयोग है। इसके निर्माताओं और कलाकारों का किसी व्यक्ति, जाति, समुदाय, धर्म की भावनाओं या धार्मिक आस्थाओं को आहत करने या किसी संस्था, राजनीतिक दल अथवा व्यक्ति (जीवित या मृत) का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था।

इसमें कहा गया कि तांडव की पूरी यूनिट लोगों द्वारा जताई गई चिंताओं पर संज्ञान लेती है और यदि इससे गैर-इरादतन तरीके से किसी व्यक्ति की भावनाओं को चोट पहुंची है तो हम बिना शर्त माफी मांगते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें