मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा T-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मुकाबला जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और समस्त राष्ट्रवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैच देखने के बाद मैच के विजयी क्षण की खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भारत इस विजय का हकदार था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय क्रिकेटर सर्वश्रेष्ठ थे और सर्वश्रेष्ठ हैं। वे वर्ल्ड चैम्पियन की तरह ही खेले, एक बार फिर यह सिद्ध हो गया है कि अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्र प्रेम के भाव के साथ खेलते हुए खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल होते हैं।
ये भी पढ़ें-
अशोकनगर में विकास कार्यों की सौगात: सीएम डॉ. मोहन यादव ने 115.35 करोड़ के 50 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया