फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाला के 61 लाख: कैफे में मारपीट के आरोपियों को दबोचने पहुंची पुलिस तो लाखों का कैश बरामद, तीन हिरासत में

Tue, 17 Feb 2026 03:10 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एमपी नगर के द लेजी कैफे में चाय को लेकर विवाद के बाद युवकों और कर्मचारियों में मारपीट हुई। जांच में पुलिस ने एक फ्लैट से 61 लाख नकद बरामद कर तीन युवकों को हिरासत में लिया। रकम हवाला की बताई जा रही है।

विज्ञापन
थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सोमवार देर शाम चाय पीने की बात पर एक कैफे में हुए विवाद में आधा दर्जन युवकों ने कैफे के कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। उन्हें जवाब देते हुए कैफे के कर्मचारियों ने भी मारपीट की। इस प्रकरण की जांच के दौरान पुलिस जब आरोपी युवकों की तलाश में एक अपार्टमेंट में पहुंची तो वहां पर करीब 61 लाख रुपये नकद मिले। फ्लैट से तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


तीनों युवक फ्लैट का दरवाजा बंद कर नकदी गिन रहे थे। पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाया तो मामला दूसरा निकला। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर 61 लाख नकदी जब्त कर दी है। यह रकम हवाला की बताई जा रही है। एमपी नगर पुलिस ने हवाला का मामला मानकर जांच कर रही है। साथ ही आयकर विभाग को भी सूचना दे दी है। 

एमपी नगर थाना पुलिस के अनुसार आधा दर्जन युवक सोमवार की शाम चार पीने के लिए जोन-2 में स्थित द लेजी कैफे में पहुंचे थे। यहां पर चाय का आर्डर दिया जब चाय आने में देरी हुई तो युवकों का कैफे एक कर्मचारी से विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ी तो एक युवक ने कर्मचारी को थप्पड़ मारा। इसके बाद अन्य कर्मचारी बचाव में आए तो युवकों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। कर्मचारियों ने भी इसका जवाब दिया।
विज्ञापन


पढे़ं: कटनी में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप: जल संसाधन विभाग के प्रभारी एसडीओ 20 हजार लेते गिरफ्तार, ऐसे हुई कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुई थी जांच
मारपीट व तोड़फोड़ की घटना का वीडियो वायरल होते ही जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने हमला कर भागे युवकों की तलाश शुरू की। तलाश करते हुए पुलिस को मीरा कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में आरोपियों के छिपे होने की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट के दरवाजे को खटखटाया। काफी प्रयासों के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू की।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि दरवाजा नहीं खोलने की हालत में गेट तोड़कर पुलिसकर्मी अंदर प्रवेश करेंगे, तब जाकर अंदर बैठे युवकों ने दरवाजा खोला। तलाशी के दौरान पुलिस को फ्लैट में बड़ी मात्रा में नगदी रखी मिली, जिसे जब्त कर पुलिस तीनों युवकों सहित थाने पहुंची। तीनों युवकों से पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें