फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का हमला: 350 एकड़ जमीन-ट्रस्ट की संपत्तियां धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग के नाम, पुलिस पर आरोप

Thu, 16 Jul 2026 05:04 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

समाजवादी पार्टी ने बागेश्वर धाम और धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को लेकर बड़ा हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने दावा किया कि बागेश्वर धाम से जुड़ी सैकड़ों एकड़ जमीन और कई संपत्तियां शालिग्राम गर्ग के नाम हैं। साथ ही छतरपुर गोलीकांड में गिरफ्तारी के बाद उन्हें कथित तौर पर वीआईपी ट्रीटमेंट देने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाए।
 
विज्ञापन
अब सपा ने बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने छतरपुर गोलीकांड के बहाने बागेश्वर धाम और धीरेंद्र शास्त्री के परिवार को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने प्रेस वार्ता में दावा किया कि बागेश्वर धाम से जुड़ी बड़ी मात्रा में जमीन, ट्रस्ट की संपत्तियां और अन्य अचल संपत्तियां धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग के नाम दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास रजिस्ट्री के दस्तावेज हैं और जल्द ही इससे जुड़े और खुलासे किए जाएंगे। डॉ. यादव ने आरोप लगाया कि लगभग 350 एकड़ जमीन शालिग्राम गर्ग के नाम खरीदी गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि बागेश्वर सेवा ट्रस्ट से जुड़ी संपत्तियां और मुंबई स्थित एक ट्रस्ट की संपत्तियां भी शालिग्राम गर्ग के नाम पर हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में और दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएंगे।
विज्ञापन


दो साल से संबंध नहीं वाले बयान पर सवाल
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने धीरेंद्र शास्त्री के उस कथित बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पिछले दो वर्षों से उनके भाई से कोई संबंध नहीं है। डॉ. यादव ने कहा कि यदि ऐसा है तो फिर उनके अनुसार संपत्तियां और रजिस्ट्रियां शालिग्राम गर्ग के नाम कैसे हो रही हैं। (यह सपा की ओर से लगाया गया आरोप है।)

आरोपी को मिला वीआईपी ट्रीटमेंट
डॉ. यादव ने छतरपुर गोलीकांड में शालिग्राम गर्ग की गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक आरोपी को पुलिस वाहन की बजाय इनोवा से लाया गया और हथकड़ी भी नहीं लगाई गई। उन्होंने पूछा कि आखिर एक आरोपी के साथ ऐसा विशेष व्यवहार क्यों किया गया, जबकि सामान्य मामलों में आरोपियों के साथ अलग तरीका अपनाया जाता है।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर समय पर कार्रवाई नहीं हुई
सपा ने आरोप लगाया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पहले ही पुलिस के पास पहुंच गई थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आरोपियों ने गांव पहुंचकर मारपीट की और गोलीबारी की। पार्टी ने दावा किया कि इस मामले में अभी भी कुछ आरोपी फरार हैं।

यह भी पढ़ें-सड़क पर गंदगी फैलाने वाले सरकारी विभागों पर सख्त हुआ निगम, नोटिस जारी कर जल्द होगी कार्रवाई की शुरुआत
विज्ञापन


48 घंटे का अल्टीमेटम
समाजवादी पार्टी ने पुलिस प्रशासन से फरार आरोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने की मांग की है। डॉ. यादव ने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर आंदोलन करेगी। डॉ. यादव ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के दौरान मीडिया के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और पत्रकारों को कवरेज से रोका गया। उन्होंने संबंधित जेल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें