फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल का सांकेतिक मौन धरना

Mon, 28 Dec 2020 05:00 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा - फोटो : social media
विज्ञापन

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल ने सोमवार को यहां प्रदेश विधानसभा परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक मौन धरना दिया। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि केंद्र सरकार के तीन नए  कृषि कानूनों और किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में विधानसभा परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक मौन धरना दिया। उन्होंने कहा कि इस मौन धरने के दौरान कांग्रेस विधायकों ने हाथों में ट्रैक्टर के खिलौने ले रखे थे।

उन्होंने कहा कि धरने के पहले कमलनाथ ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सलूजा ने बताया कि किसानों के समर्थन में कांग्रेस का आंदोलन सतत जारी रहेगा। कांग्रेस किसानों के हर संघर्ष में उनके साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें