फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: बैरसिया में सनसनीखेज वारदात, किराना व्यापारी की दिनदहाड़े हत्या, सीने के आर-पार हुई गोली

Thu, 16 Apr 2026 07:39 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बैरसिया में शमशाबाद रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने 42 वर्षीय किराना व्यापारी हनीफ की गोली मारकर हत्या कर दी। एक ही फायर में मौत हो गई। भोपाल ग्रामीण पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक की फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की राजधानी के बैरसिया थाना क्षेत्र में बुधवार शाम बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शमशाबाद रोड पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने 42 वर्षीय किराना व्यापारी हनीफ (पिता मोहम्मद शफीक) की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। हमला इतना सटीक था कि गोली सीने के आर-पार हो गई और हनीफ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक हनीफ बैरसिया के वार्ड नंबर सात का निवासी था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वह शाम करीब 4ः30 बजे अपनी बाइक से किसी रिश्तेदार के घर शमशाबाद जा रहा था। जब वह घर से लगभग 10 किलोमीटर दूर शमशाबाद रोड स्थित एक ढाबे के पास पहुंचा, तभी घात लगाए बाइक सवार शूटरों ने उस पर फायरिंग कर दी।

ये भी पढ़ें- प्रेमिका की मासूम बेटी को लेकर फरार हुआ लिव इन पार्टनर, यूपी से किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
विज्ञापन


एक ही राउंड फायर, गोली सीने के पास हुई
बैरसिया पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के आसपास रहे लोगों ने बताया कि गोली एक ही राउंड चलने की आवाज आई है। हमलावरों ने केवल एक राउंड फायर किया, जो सीधे व्यापारी के सीने में लगा। परिवार के अनुसार हनीफ का किसी से कोई पुराना विवाद या दुश्मनी नहीं थी, जिससे हत्या के कारणों पर रहस्य गहरा गया है। घटना की सूचना मिलते ही भोपाल ग्रामीण पुलिस अधीक्षक रामशरण प्रजापति सहित भारी पुलिस बल, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल पर मृतक की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन


एसपी रामशरण प्रजापति ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हम ढाबे और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गुरुवार को पीएम कराया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे बैरसिया क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल है। पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल, हत्या के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं हो पाई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें