फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस:CM डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत दिवस की दी बधाई, विकसित मध्यप्रदेश का लिया संकल्प

Mon, 26 Jan 2026 07:31 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 77वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संविधान, लोकतंत्र, राष्ट्रीय एकता और विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को दोहराया।

 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह दिवस हमें हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति निष्ठा का स्मरण कराता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश आत्मनिर्भरता और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ हमारा मध्यप्रदेश भी कृषि, उद्योग, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण, सुशासन और पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। हमारे किसान, युवा, श्रमिक और मातृशक्ति प्रदेश की विकास यात्रा के मजबूत स्तंभ हैं। प्रदेश की प्रगति में नागरिक अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे और हमारा मध्यप्रदेश निश्चित ही भारत राष्ट्र का गौरव बढ़ाने में आगे रहेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  गणतंत्र दिवस: उज्जैन में सीएम और भोपाल में राज्यपाल झंडा फहराएंगे,सुबह छह बजे से ट्रैफिक प्लान होगा लागू 
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत माता की आजादी के लिए हंसते-हंसते सूली पर चढ़ने वाले अमर शहीदों के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आइए, हम सब मिलकर एक समृद्ध, सशक्त और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प लें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल का गोमांस कांडः स्लॉटर हाउस संचालक असलम चमड़ा जेल भेजा गया, करीबियों से होगी पूछताछ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें