फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल पुलिस की बड़ी उपलब्धि, रातीबड़ बना तीसरा ISO सर्टिफाइड थाना

Sun, 19 Apr 2026 08:44 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के रातीबड़ थाना को उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और बेहतर नागरिक सेवाओं के लिए ISO 9001:2015 प्रमाण-पत्र मिला है। इसके साथ ही यह भोपाल पुलिस कमिश्नरेट का तीसरा ISO सर्टिफाइड थाना बन गया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की सराहना की और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विज्ञापन
बना तीसरा ISO सर्टिफाइड थाना बना रातीबड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में पुलिसिंग की गुणवत्ता और जनसेवा के मानकों को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। रातीबड़ थाने ने उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, आधुनिक सुविधाओं और बेहतर नागरिक सेवाओं के आधार पर ISO 9001:2015 प्रमाण-पत्र हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ ही यह थाना भोपाल पुलिस कमिश्रनरेट का तीसरा ऐसा थाना बन गया है, जिसे यह अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

हालांकि, इससे पहले मिसरोद पुलिस थाना और महिला थाना को भी आईएसओ सर्टिफिकेशन मिल चुका है। 

पुलिस आयुक्त ने टीम की सराहना 
रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने रातीबड़ थाना स्टाफ को ISO 9001:2015 प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और पारदर्शी कार्यशैली का परिणाम है। साथ ही यह नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने की दिशा में पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

कई मानकों पर हुआ गहन मूल्यांकन
आईएसओ टीम द्वारा किए गए निरीक्षण में थाने की कार्यप्रणाली, शिकायत निवारण प्रणाली, रिकॉर्ड प्रबंधन, स्वच्छता, नागरिक सुविधाएं और सेवा गुणवत्ता जैसे कई महत्वपूर्ण पहलुओं का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। इन सभी मानकों पर रातीबड़ थाना उत्कृष्ट साबित हुआ, जिसके आधार पर उसे यह प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मौत की रील: 120 की स्पीड और 'पिस्टल' का टशन, चंद सेकंड में बुझ गए तीन घरों के चिराग


पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
कार्यक्रम में एडिशनल कमिश्नर मोनिका शुक्ला, अवधेश गोस्वामी, डीआईजी रियाज इकबाल और डिप्टी कमिश्नर अखिल पटेल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने कहा कि अब पुलिसिंग केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि गुणवत्ता, पारदर्शिता और नागरिकों की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक मानकों को अपनाया जा रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें