फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: कई जिलों में हुई बारिश, mp में अब तक 16% अधिक बारिश, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Sat, 10 Aug 2024 08:12 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को बारिश हुई वहीं भोपाल के केरवा डैम का एक गेट खुल गया है। मौसम विभाग कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
भोपाल की बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में शनिवार को बारिश हुई हालांकि भोपाल में शाम के समय हल्की बारिश हुई। मध्य प्रदेश में अभी तक औसत 16% अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इधर भोपाल का केरवा डैम भी ओवरफ्लो हो गया है। शनिवार सुबह डैम का वाटर लेवल 1673 फीट पहुंचते ही 8 में से 1 गेट ऑटोमैटिक खुल गया। बाकी 7 गेट से भी पानी छलक रहा है। इस डैम के सभी गेट ऑटोमैटिक हैं, जो पानी के फुल टैंक लेवल तक पहुंचते ही खुल जाते हैं। हालांकि, डैम के कैचमेंट एरिया में तेज बारिश नहीं हुई, लेकिन खेतों के जरिए पानी डैम में पहुंच रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वातावरण में नमी आने का सिलसिला बना रहने के कारण ग्वालियर, सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। शेष क्षेत्रों में बादल बने रहेंगे। साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि अब मानसून द्रोणिका धीरे-धीरे ऊपर की तरफ खिसकने लगी है। इस वजह से दो दिन बाद मध्य प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने के भी आसार दिख रहे हैं।

प्रदेश के इन क्षेत्रों में बिजली के साथ भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार ग्वालियर, दतियारतनगढ़, शिवपुरी कूनो एनपी, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी ओरछा, छतरपुर खजुराहो, पन्ना, सतना चित्रकूट में बिजली के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं भोपाल, विदिशा उदयगिरि, सागर, सीहोर, टीकमगढ़, मैहर, रीवा, सीधी, उमरिया बांधवगढ़, डिंडोरी, बुरहानपुर, नीमच, मंदसौर गांधीसागर बांध, राजगढ़ में मध्यम बारिश के साथ-साथ मुरैना में हल्की बारिश होने की संभावना है।  भिंड, रतलाम ढोलावड़, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी बावनगजा, खरगोन महेश्वर, खंडवा ओंकारेश्वर, धार मांडू, इंदौर, उज्जैन महाकालेश्वर, आगर मालवा, शाजापुर, देवास, रायसेन सांची भीमबेटका, हरदा, नर्मदापुरम पचमढ़ी, दमोह, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, सिंगरौली, शहडोल बाणसागर बांध, अनूपपुर अमरकंटक में भी बारिश का अलर्ट है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों के दौरान कहां, कितना गिरा पानी
मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान रतलाम में 28, रीवा में 21.6, धार में 18.5, मलाजखंड में 18.4, दमोह में 18, खंडवा में 16, ग्वालियर में 13.3, सागर में 12, मंडला में 5.1, इंदौर में 4.9, सतना में 3.6, सिवनी में 2.8, नौगांव में दो, उमरिया में 1.8, गुना में 1.7, खजुराहो में 1.6, खरगोन में 1.2, उज्जैन में 0.8, बैतूल में 0.4, जबलपुर में 0.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

प्रदेश ये वेदर सिस्टम सक्रिय
मौसम विभाग भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि मुताबिक वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मजबूत स्थिति में बना हुआ है। एक अन्य चक्रवात उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी मौजूद है। इसके अतिरिक्त मानसून द्रोणिका बीकानेर, रोहतक, फतेहगढ़, कोंटई से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। दक्षिणी गुजरात से लेकर कर्नाटक तक अपतटीय द्रोणिका भी बनी हुई है।
विज्ञापन


राजस्थान और उत्तर प्रदेश पर दो चक्रवात बने
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य प्रदेश से लगे राजस्थान और उत्तर प्रदेश पर दो चक्रवात बने हुए हैं। इनके प्रभाव से ग्वालियर, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग के जिलों में रुक-रुककर मध्यम स्तर की बारिश होने का सिलसिला बना रह सकता है। बाकी क्षेत्रों में भी बादल बने रहेंगे। साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि अब मानसून द्रोणिका अब धीरे-धीरे हिमालय की तरफ खिसकने लगी है। इस वजह से दो दिन बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें