फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट: भोपाल समेत 5 शहरों के स्टेशनों पर विशेष इंतजाम, 13 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी

Wed, 17 Jun 2026 05:46 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

21 जून को होने वाली नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने विशेष तैयारियां की हैं। भोपाल समेत पांच शहरों के रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाएगा। प्रदेश के 25 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी-2026 परीक्षा के मद्देनजर पश्चिम मध्य रेलवे का भोपाल मंडल अलर्ट मोड पर आ गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों की आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने भोपाल, विदिशा, गुना, नर्मदापुरम और अशोकनगर के रेलवे स्टेशनों पर विशेष भीड़ प्रबंधन व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले आयोजित नीट परीक्षा पेपर लीक विवाद के कारण निरस्त कर दी गई थी। अब 21 जून को प्रदेश के 25 परीक्षा केंद्रों पर दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसे देखते हुए रेलवे और प्रशासन दोनों ने व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


भोपाल में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी
रेलवे के मुताबिक भोपाल में सबसे ज्यादा 13,774 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा गुना में 1,839, विदिशा में 1,709, नर्मदापुरम में 1,283 और अशोकनगर में 865 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

यह भी पढ़ें-स्कूल में मौजूद शिक्षक ऐप बता रहा 2 किमी दूर, अतिथि शिक्षकों का वेतन अटका
विज्ञापन



स्टेशनों पर बढ़ाई जाएगी निगरानी
भोपाल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि स्टेशन परिसरों, प्रवेश और निकास द्वारों तथा प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। वाणिज्यिक, आरपीएफ और परिचालन कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए पूछताछ केंद्र और उद्घोषणा प्रणाली भी सक्रिय रहेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-अब कहलाएंगे फार्मेसी ऑफिसर, जॉइंट डायरेक्टर तक मिलेगा प्रमोशन,लंबे समय से थी मांग


ट्रेनों की समयपालन पर रहेगा फोकस
रेल प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों से जुड़े स्टेशनों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा वाले शहरों से होकर गुजरने वाली और वहां रुकने वाली ट्रेनों के समय पर संचालन को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें