फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway:दीपावली और छठ पूजा के लिए यूपी,बिहार जाने वालों के लिए 5 ट्रिप स्पेशल ट्रेन शुरू,इन स्टेशन से गुजरेगी

Sun, 27 Oct 2024 03:41 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दीपावली और छठ पूजा के त्योहार पर यूपी बिहार के यात्रियों के लिए भोपाल मंडल से 5 ट्रिप स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। भोपाल मंडल के रुठियाई और गुना स्टेशन से ये गाड़ी गुजरेगी। गाड़ी में 17 वातानुकूलित ट्री टियर कोच तथा 2 जनरेटर कार सहित कुल 19 कोच होंगे।
विज्ञापन
भरतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली और छठ पूजा के दौरान भोपाल मंडल से गुजरने वाली गाड़ियों में काफी भीड़ बढ़ जाती है। यात्रियों को क्लियर सीट नहीं मिल पाती है। इसे देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। त्योहार में अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से कोटा से गाड़ी सं 09803/09804 कोटा-दानापुर-कोटा के मध्य स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी भोपाल मंडल के रुठियाई एवं गुना स्टेशन से होकर गुजरेगी इस गाड़ी में 17 वातानुकूलित ट्री टियर कोच तथा 02 जनरेटर कार सहित कुल 19 कोच होंगे। जिससे रुठियाई एवं गुना  से उत्तरप्रदेश एवं बिहार जाने वाले यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगा।
विज्ञापन



ऐसी रहेगी गाड़ी की समसारणी
गाड़ी संख्या 09803/09804 कोटा-दानापुर-कोटा के मध्य स्पेशल 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर रविवार एवं गुरुवार को कोटा से और 28 अक्टूबर से 11 नवम्बर सोमवार एवं शुक्रवार दानापुर से 05-05 ट्रिप चलेगी। गाड़ी सं 09803 कोटा से दानापुर के लिए प्रस्थान अपने प्रारम्भिक स्टेशन से रात 21:25 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 5 बजे रुठियाई , साढ़े 12 बजे गुना एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 20.00 बजे दानापुर पहुंचेगी और वापसी गाड़ी संख्या 09804 दानापुर से कोटा के लिए प्रस्थान अपने प्रारम्भिक स्टेशन से रात 21.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 19.10 बजे गुना , 19.43 बजे रुठियाई एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 22.25 बजे कोटा पहुंचेगी।

 यहा रहेगा गाड़ी के हाल्ट 
यह गाड़ी दोनों दिशाओं में कोटा-दानापुर-कोटा के मध्य बारां, सालपुरा, छाबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओ के मद्देनजर त्योहार में स्पेशल ट्रेन को चलाया जा रहा है। इस संबंध में सर्व-संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें