राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने से कांग्रेस नेता आक्रोशित है। इस पर पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि जिस तरह से उनकी सदस्यता रद्द की गई है, उससे स्पष्ट है कि मोदी सरकार राहुल गांधी से भयभीत है। इंसाफ होकर रहेगा।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र करने में सारी हदें पार कर दी है। सरकार उनके उठाए सवालों का जवाब देने के बजाए उन्हें लोकसभा से दूर करने का रास्ता तलाश रही थी। नाथ ने कहा कि आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुख और पीड़ा का दिन है। लेकिन एक बात अच्छी तरह याद रखनी चाहिए कि ऐसे ही षड्यंत्र स्वर्गीय इंदिरा गांधी के खिलाफ भी किए गए थे, लेकिन उससे इंदिरा जी कमजोर नहीं मजबूत हुई थी। आज भारत की जनता पहले से कहीं मजबूती के साथ राहुल गांधी के साथ खड़ी है। इंसाफ होकर रहेगा।