फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इंदौर पुलिस कमिश्नर के बेटे के साथ NLIU में रैगिंग, तीन छात्रों को हॉस्टल से निकाला

Sat, 11 Mar 2023 09:33 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नेशनल लॉ इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी में एक बार फिर रैगिंग का मामला सामने आया है। इस बार रैगिंग का पीड़ित कोई आम स्टूडेंट नहीं बल्कि इंदौर पुलिस कमिश्नर का बेटा है। इसके बाद जल्दी कार्रवाई हुई और तीन छात्रों को हॉस्टल से निकाल दिया गया। 
विज्ञापन
नेशनल लॉ इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के नेशनल लॉ इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU) में रैगिंग का हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है। बीस दिन बाद कार्रवाई करते हुए तीन सीनियर स्टूडेंट्स को दो साल के लिए हॉस्टल से निकाला गया है। हालांकि, यूजीसी की गाइडलाइन कहती है कि रैगिंग की शिकायत में 24 घंटे में कार्रवाई करना चाहिए। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि 19 फरवरी की रात इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा के बेटे के साथ रैगिंग हुई थी। तीन सीनियर छात्रों ने उनके हॉस्टल पहुंचकर उसे शराब पीने और पिलाने को कहा था। मना करने पर उसके साथ मारपीट भी की थी। बात आगे बढ़ी तो पीड़ित छात्र ने इसकी शिकायत यूजीसी की एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन में की थी। इसके बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने तीन दिन में जांच की और 25 फरवरी को कुलपति डॉ. वी विजयकुमार को रिपोर्ट सौंपी थी। जिन तीन छात्रों को हॉस्टल से निकाला गया है, वह विश्वविद्यालय की किसी भी गतिविधि में भाग नहीं ले सकेंगे। नेशनल लॉ इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी के चीफ वार्डन प्रोफेसर उदयप्रताप सिंह ने कहा है कि रैगिंग मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ की गई। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर तीन छात्रों को दोषी पाया गया है। उन पर कार्रवाई की गई है। उन्हें हॉस्टल से बाहर कर दिया गया है। रिपोर्ट यूजीसी की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन को भी भेज दी गई है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें