फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में हत्या से भड़का जनाक्रोश: हिंदू संगठन सड़कों पर उतरे, उग्र प्रदर्शन हुआ; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Wed, 01 Apr 2026 02:21 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

Bhopal News: भोपाल में चाय कारोबारी की हत्या के बाद हिंदू संगठनों ने उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारी सड़क से हटने को तैयार नहीं थे स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को आखिरकार लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों की सख्त कार्रवाई की मांग अब भी जारी है।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशोका गार्डन हत्याकांड ने राजधानी को झकझोर दिया है। चाय कारोबारी विजय मेवाड़ा की हत्या के विरोध में लोग उग्र हो गए। प्रदर्शन के बीच पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। शहर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान हालात उस वक्त बिगड़ गए जब प्रदर्शनकारी बार-बार समझाने के बावजूद सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए और चक्का जाम कर दिया।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कई बार प्रदर्शनकारियों को समझाया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है और जाम हटाया जाए, लेकिन भीड़ नहीं मानी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को आखिरकार लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से खदेड़ा और यातायात बहाल कराया। इस दौरान कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आईं, वहीं मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी और स्थिति अब नियंत्रण में है।
विज्ञापन

सड़कों पर उबाल, सीएम हाउस की ओर कूच
हत्या के विरोध में सकल हिंदू समाज के आह्वान पर हिंदू उत्सव समिति, बजरंग दल सहित कई संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। इस दौरान कफी संख्या में महिलाएं भी पहुंची। रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने लगे। भीड़ पॉलिटेक्निक चौराहे तक पहुंच गई, जहां भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: CM के मंच पर दिखीं, BJP का पट्टा भी पहना…मामला कोर्ट में, बीना विधायक सप्रे बोलीं- मैं अब भी कांग्रेस में

चक्काजाम कर की नारेबाजी
प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। एनएसए लगाओ, हत्यारों को सख्त सजा दो जैसे नारे गूंजते रहे। इससे पहले भी सोमवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने सुभाष कॉलोनी में जाम लगाया था, जहां पुलिस से तीखी बहस भी हुई थी। घटना के बाद हमीदिया अस्पताल की मॉर्चुरी के बाहर भी परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा था । यहां भी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। वहीं, थाना परिसर में भी हिंदू संगठनों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया गया, जिससे पूरे शहर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।


यह भी पढ़ें: MP में अप्रैल की शुरुआत आंधी-बारिश और बादलों से,फिर तपेगा प्रदेश, 15 अप्रैल के बाद चलेगी लू

मामूली विवाद बना जानलेवा
रविवार देर रात करीब 1:30 बजे विजय मेवाड़ा होटल बंद कर कर्मचारियों को छोड़ने प्रगति नगर गया था। यहां आरोपियों ने कर्मचारियों से बदसलूकी की, जिसका विजय ने विरोध किया। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपी आसिफ ने चाकू से हमला कर दिया और साथियों ने मारपीट की। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें