अध्यक्ष इंजीनियर संजीव अग्रवाल और सचिव डॉ. अजीत सिंह पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में निजी विश्वविद्यालय संघ के चुनाव हुए। निजी विश्वविद्यालय संघ की वार्षिक सामान्य बैठक में संघ के सदस्यों का चुनाव हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत सर्वसम्मति से पूर्व की कार्यकारिणी को दोबारा चुना गया।
निजी विश्वविद्यालय संघ की कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद के लिए इंजीनियर संजीव अग्रवाल, कुलाधिपति, सेज विश्वविद्यालय को चुना गया है। वहीं, सचिव पद पर डॉ. अजीत सिंह पटेल, प्रति-कुलाधिपति, मध्यांचल प्रोफेशनल विश्वविद्यालय को पुनः चुना गया। इसके अलावा दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। इस पद पर डॉ. अनुपम चौकसे, कुलाधिपति, जेनसीटी विश्वविद्यालय और अनंत सोनी, प्रति-कुलाधिपति, एकेएस विश्वविद्यालय को चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. हरप्रीत सिंह सलूजा, चेयरमैन, सैम विश्वविद्यालय का चयन किया गया। अतिरिक्त सचिव पद पर गौरव तिवारी, कुलाधिपति, मानसरोवर विश्वविद्यालय को चुना गया।
ये भी पढ़ें:
महिला पर आया तांत्रिक का दिल, बनाना चाहता था संबंध, मना किया तो दुष्कर्म कर ऐसे ली जान; पूरी कहानी