फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में की मध्यप्रदेश की बबीता राजपूत की सराहना

Sun, 28 Feb 2021 03:23 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण करने के लिए मध्यप्रदेश के अगरौठा गांव की महिला बबीता राजपूत की अपने गांव में एक सूख चुकी झील को दोबारा लबालब भरने के लिए किए गए काम की सराहना की।

विज्ञापन


आकाशवाणी के ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम की 74वीं कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है और इसे देश के नागरिकों को समझना होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के अगरौठा गांव की बबीता राजपूत जी भी जो कर रही हैं, उससे आप सभी को प्रेरणा मिलेगी।

मोदी ने कहा कि बबीता का गांव बुंदेलखंड में है। उनके गांव के पास की एक बहुत बड़ी झील थी जो सूख गई थी। उन्होंने गांव की ही दूसरी महिलाओं को साथ लिया और झील तक पानी से जाने के लिए एक नहर बना दी। इस नहर से बारिश का पानी सीधे झील में जाने लगा। उन्होंने कहा कि अब ये झील पानी से भरी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें