फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसला : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में छह नए जजों की नियुक्ति, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Fri, 18 Jun 2021 09:24 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए जजों में अनिल वर्मा, अरुण कुमार शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुनीता यादव, दीपक कुमार अग्रवाल और राजेंद्र कुमार वर्मा का नाम शामिल है।  
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद(फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज यानी शुक्रवार देर शाम को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में 6 नए जजों की नियुक्ति की मंजूरी दे दी। नए जजों में अनिल वर्मा, अरुण कुमार शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुनीता यादव, दीपक कुमार अग्रवाल और राजेंद्र कुमार वर्मा का नाम शामिल है।

विज्ञापन


कानून मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में शुक्रवार को छह नए न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। न्याय विभाग द्वारा जारी एक अलग अधिसूचना के अनुसार गुवाहाटी उच्च न्यायालय में भी एक अतरिक्ति न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं।
 
अधिसूचना में कहा गया है कि अनिल वर्मा, अरुण कुमार शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुनीता यादव, दीपक कुमार अग्रवाल और राजेंद्र कुमार (वर्मा) इसी वरिष्ठता क्रम में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश होंगे। वे सभी न्यायिक सेवाओं से न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किए गए हैं।
विज्ञापन


न्याय विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक एक जून को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय 24 न्यायाधीशों के साथ काम कर रहा था और वहां 29 न्यायाधीशों के पद रिक्त थे। एक अन्य अधिसूचना के अनुसार रोबिन फूकन को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उनके पदभार संभालने की तारीख से दो साल की अवधि तक उनका कार्यकाल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें