फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: बदली जरूरतों के साथ तैयार है पुरातत्व, नई व्यवस्थाएं देंगी कई सुविधाएं, जानें क्या है तैयारियां

Thu, 12 Dec 2024 09:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal News: मध्य प्रदेश का पुरातत्व विभाग ने स्मारकों और ऐतिहासिक स्थलों पर प्री-वेडिंग शूट और अन्य आयोजनों के लिए ऑनलाइन परमिट पोर्टल शुरू किया है। पहले जटिल कागजी प्रक्रिया होती थी।
विज्ञापन
बदली जरूरतों के साथ तैयार है पुरातत्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ समय में राज्य पुरातत्व विभाग के पास राज्यभर के विभित्र विरासत स्थलों पर प्री-वेडिंग शूट, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, ड्रोन शूट, ऑडिटोरियम, ग्राउंड बुकिंग और फोटोग्राफी के लिए इन दिनों प्रदेश के ऐतिहासिक विरासत स्थलों को बहुत पसंद किया जा रहा है, जिसके चलते बुकिंग के लिए पूछताछ और अनुमति के लिए आवेदन में बढ़ोत्तरी हुई है। वर्तमान में संचालनालय द्वारा मैन्युअल रूप से अनुमति प्रदान की जाती है, आवेदन पहले स्थानीय ऑफिस और फिर भोपाल में अनुमति के लिए जाते हैं।

विज्ञापन

 

इसे देखते हुए संचालनालय पुरातत्व द्वारा अनुमतियों को मंजूरी देने की प्रक्रिया को सुव्यव्स्थिल करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है। जिसके माध्यम से आम नागरिक घर बैठे अनुमति  प्राप्त कर सकते है, अब लोगों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाना होंगे। 

इसके के साथ ही संचालनालय पुरातत्व द्वारा ई-गवर्नेंस सेवाओ में व्हाट्सएप्प चैटबॉट जिसके माध्यम से आम नागरिक घर बैठे संग्रहालय और स्मारकों को भ्रमण करने के लिए टिकट बुक कर सकते है। ऑनलाइन अनुमति प्राप्त करने हेतु विभागीय वेबसाइट https://archaeology.mp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते है, इसके साथ ही ऑनलाइन टिकट बुक करने हेतु व्हाट्सएप्प चैटबॉट नंबर +91-9522840076 से कर सकते है।

विज्ञापन

 

मध्य प्रदेश में फिलहाल करीब 500 संरक्षित स्मारक, जिनमें छोटे-बड़े मंदिर, गुफाएं, किले, छत्रियां और महल आदि शामिल हैं, मौजूद हैं। वहीं राज्य, जिले और स्थानीय स्तर को मिलाकर करीब 45 संग्रहालय मौजूद  हैं, जहां इस तरह की मांग लगातार बनी रहती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें