फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद-ईदगाहों में गूंजी अमन की दुआ: भोपाल में भाईचारे के साथ मनाई जा रही बकरीद, सोशल मीडिया पर संयम की अपील

Thu, 28 May 2026 09:08 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

बकरीद पर राजधानी की ईदगाह, ताजुल मस्जिद, मोती मस्जिद, जामा मस्जिद और मस्जिद बिलकिश जहां सहित 56 बड़ी मस्जिदों व मैदानों में लाखों अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। नमाज के दौरान देश-प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
भोपाल में मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के लिए पहुंंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार गुरुवार को श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया जा रहा है। सुबह से ही ताज-उल-मसाजिद समेत शहर की 56 प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के लिए अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और देश, प्रदेश तथा शहर में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। राजधानी की सबसे बड़ी मस्जिद ताज-उल-मसाजिद में विशेष नमाज और दुआ का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। नमाज के बाद इमाम ने समाज में एकता, भाईचारे और इंसाफ कायम रहने की दुआ कराई। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना से ही संभव है। दुआ में देश की सुरक्षा, प्रदेश की खुशहाली, युवाओं को रोजगार, बीमारों के स्वास्थ्य लाभ और जरूरतमंदों की परेशानियां दूर होने की भी कामना की गई।
विज्ञापन


त्योहार के साथ जिम्मेदारी निभाने का संदेश
बकरीद के मौके पर धार्मिक संगठनों और वक्फ बोर्ड ने लोगों से त्योहार को पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ मनाने की अपील की। कहा गया कि कुर्बानी की प्रक्रिया धार्मिक परंपराओं और प्रशासनिक नियमों के अनुरूप ही पूरी की जाए। लोगों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का आग्रह किया गया।

कुर्बानी के वीडियो सोशल मीडिया पर न डालने की अपील
मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड ने इस बार विशेष रूप से सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर जोर दिया है। बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि कुर्बानी से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा न करें। धार्मिक आयोजनों की गरिमा बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए यह अपील की गई है। बोर्ड का कहना है कि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो साझा करने से अनावश्यक विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए सभी लोग संयम और समझदारी का परिचय दें।
विज्ञापन


निर्धारित स्थानों पर ही कुर्बानी के निर्देश
जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कुर्बानी केवल निर्धारित और चिन्हित स्थानों पर ही की जाएगी। ऐसे स्थानों को चारों ओर से ढंकने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कुर्बानी के बाद अवशेषों का वैज्ञानिक तरीके से निपटान करने और नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें-एमपी में डबल अटैक वाला मौसम, 46 जिलों में लू का असर, कई इलाकों में आंधी-बारिश बनेगी मुसीबत

सुरक्षा और सफाई के रहे विशेष इंतजाम
बकरीद को लेकर राजधानी में प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की ओर से विशेष इंतजाम किए गए। प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी गई, जबकि सफाई दलों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया। नमाज के बाद लोगों ने बाजारों और रिश्तेदारों के घर पहुंचकर एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


सभी लोग अपनी हैसियत के हिसाब से अच्छी कुर्बानी करें
त्योहार के मद्देनजर शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने अपील जारी करते हुए कहा है कि सभी लोग अपनी हैसियत के हिसाब से अच्छी कुर्बानी करें और गरीबों व जरूरतमंदों तक ‘तबर्रुक’ (हिस्सा) जरूर पहुंचाएं। इसके साथ ही उन्होंने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, कुर्बानी के अपशिष्ट (वेस्ट) को नगर निगम द्वारा तय स्थानों पर ही डालने और कुर्बानी की तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर न बनाने की सख्त हिदायत दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें