फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अलीराजपुर गैंगरेप को लेकर सियासत हुई तेज, जीतू पटवारी पीड़िता के घर पहुंचे, कमलनाथ ने कसा तंज

Sun, 28 Apr 2024 05:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP News: अलीराजपुर जिले में दो दिन पहले नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला चुनावी समय में गरमा गया है। कांग्रेस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर हो चुकी है और प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर रही। जहां पीसीसी चीफ जीतू पटवारी रविवार को दुष्कर्म पीड़िता आदिवासी बच्ची के परिवारजनों से मिलने जोबट पहुंचे। वहीं कमलनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े किए।
विज्ञापन
जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोवट में दो दिन पहले शादी समारोह में शामिल होने आई नाबालिग से दो किशोरों द्वारा वारदात को अंजाम देने की जानकारी सामने आई थी। रविवार को गैंगरेप मामले में नया मोड़ आ गया है। अब आरोपियों की संख्या तीन बताई जा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि तीसरा युवक कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के परिवार का सदस्य है। 

पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी बीजेपी पर साधा निशाना

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के बीच गैंगरेप केस को लेकर राजनीतिक पारा हाई हो चुका है। जोबट में हुई घटना को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा कि मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल जिले अलीराजपुर के जोबट थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ गैंगरेप का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा देने में एक बार फिर नाकाम साबित हुई है। आदिवासियों के लिए देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश बन चुके मध्यप्रदेश की इस घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मिंदा और शर्मसार किया है। कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक ने भोपाल में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अलीराजपुर के जोबट में 11 साल की बच्ची के साथ बीजेपी प्रत्याशी सुनीता नागर के भतीजे ने दुष्कर्म किया है। एक विवाह समारोह बच्ची शामिल होने बच्ची गई थी। खुले में शौच करने गई बच्ची से सामूहिक बलात्कार किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें