मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले आरोपी पर कार्रवाई की है। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने चोरी की गई चार बाइक जब्त की है। जांच और पूछताछ जारी है। जल्द और भी नए खुलासे हो सकते हैं।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह पर कार्रवाई की है। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने चोरी की गई चार बाइक जब्त की है। जांच और पूछताछ जारी है।जल्द और भी नए खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
भोपाल के अयोध्या नगर थाना पुलिस ने कलारी के सामने से बाइक चुराने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की बाइकें गिरवी रखकर मिलने वाले पैसों से जुआ खेलता था। पुलिस ने उसके पास से कुल चार चोरी की बाइकें बरामद की हैं, जिनकी कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है।
जानकारी के अनुसार, फरियादी गेंदालाल राजपूत ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बाइक लेकर अयोध्या नगर स्थित कलारी पर शराब लेने गया था। बाइक को लॉक कर वह दुकान के अंदर चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर उसने देखा कि बाइक चोरी हो चुकी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और जांच शुरू की।
कुल चार चोरी की बाइकें बरामद
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और एक संदेही बंटी मालवीय पुत्र गुड्डन मालवीय (26), निवासी ग्राम ओमकारा सेवनिया थाना अयोध्या नगर को हिरासत में लिया। पूछताछ में बंटी ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कुल चार चोरी की बाइकें बरामद कीं।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह कलारी के सामने से बाइक चोरी कर उन्हें गिरवी रख देता था और मिलने वाले पैसों से जुआ खेलता था। पुलिस अब उससे अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।