फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शहीद हेमू कालाणी जन्मशताब्दी पर भोपाल में जुटेंगा सिंधी समाज, सरसंघचालक भागवत करेंगे संबोधित

Fri, 31 Mar 2023 01:06 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत मुख्य अतिथि होंगे। सिंधी समाज के चार बड़े संतों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मंच पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में शुक्रवार को सिंधी समाज का बड़ा समागम होने जा रहा है। भारतीय सिंधु सभा और देश भर की सिंधु पंचायतों द्वारा अमर शहीद हेमू कालाणी जन्मशताब्दी वर्ष पर देश-दुनियां के सिंधी समाज के लोग जुटेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत मुख्य अतिथि होंगे। सिंधी समाज के चार बड़े संतों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मंच पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

 
कार्यक्रम में अखंड भारत यानि जब भारत पाकिस्तान एक ही देश हुआ करते थे उस समय की प्रदर्शनी लगेगी। उस समय सिंध प्रांत में निवासरत सिंधी समाज के लोगों की जीवनशैली, सभ्यता संस्कृति देखने को मिलेगी। इस प्रदर्शनी में भारत- पाकिस्तान बंटवारे में अपनी जन्मभूमि से जुदा हुए सिंधी समाज के लोगों का दर्द भी नजर आएगा। इसके अलावा सैकड़ों साल पुरानी सिंधु घाटी की सभ्यता हडप्पा संस्कृति और मोहनजोदड़ो की झलक भी दिखेगी। समारोह में देश-विदेश से करीब एक लाख लोग शामिल होने भोपाल पहुंचने की संभावना है।
 
 हेमू कालानी जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर भारतीय सिंधु सभा और सिंधु पंचायतें संस्थाएं सारे देश में अलग-अलग प्रकार से आयोजन कर रहे हैं। देशभर में 23 मार्च 2022 से इस जन्म शताब्दी वर्ष की शुरुआत हुई थी। इसके समापन को लेकर देश भर में अलग- अलग तरीके से रथ यात्राएं, तमाम प्रतिस्पर्धा हो रहीं हैं। अमर बलिदानी हेमू कालाणी की शहादत और उनके इतिहास के बारे में समाज के हर वर्ग को परिचित कराने के लिए भोपाल में यह कार्यक्रम हो रहा है।31 मार्च को सरसंघचालक मोहन भागवत इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। देश भर की 400 सिंधी शाखाएं, मध्य प्रदेश और देश भर से करीब एक लाख लोग इस कार्यक्रम में आ रहे हैं और अमर बलिदानी को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें